होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार रमेश ठाकुर को मिला ये सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार रमेश ठाकुर को मिला ये सम्मान
हिन्दुस्तान समेत एशिया के सभी देशों की मीडिया की जॉइंट मॉनेटरिंग वेंचर संस्था ने दिल्ली के पांच सितारा होटल ‘द लीला‘ में ‘एशियन एक्सीलेंस अवॉर्ड‘ वितरण समारोह का आयोजन किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
हिन्दुस्तान समेत एशिया के सभी देशों की मीडिया की जॉइंट मॉनेटरिंग वेंचर संस्था ने दिल्ली के पांच सितारा होटल ‘द लीला‘ में ‘एशियन एक्सीलेंस अवॉर्ड‘ वितरण समारोह का आयोजन किया। संस्था ने विभिन्न क्षेत्रों से एशिया के टॉप-30 विभूतियों को चुना। पत्रकारों में दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार रमेश ठाकुर को भी शामिल किया गया। ठाकुर के नाम की संतुति ‘लाइव-24 न्यूज’ की ओर से उनकी हालिया कुछ रिसर्च खोजी रिपोर्ट्स के लिए किया गया। मलेशिया के प्रेष परिषद पत्रकार एम. मानीमरन, ‘लाइव-24’ न्यूज चैनल के मुख्य संपादक प्रमोद सिंह व नेपाल-बंग्लादेश और श्रीलंका के प्रतिनिधियों के हाथों रमेश को सम्मानित किया गया।
सम्मान ग्रहण के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पत्रकारिता मौजूदा समय में बेशक चुनौतीपूर्ण है लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति से किया गया कोई भी काम आपको बुलंदियों तक पहुंचने से नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा देश-विदेश का संयुक्त मिश्रण एशियन अवॉर्ड उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराता रहेगा। साथ ही काम करने के तरीके में और बेहतरी की ललक पैदा करेगा। अवॉर्ड के लिए उन्होंने एशियन संस्थान का धन्यवाद दिया।
बता दें, रमेश ठाकुर बीते पंद्रह वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं। इससे पहले भी उनको उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई नेशनल-इंटरनेशन अवॉर्ड मिल चुके हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्हें सीडीएस प्रमुख बिपिन रावत ने ‘जर्नलिज्म ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा था।
रमेश ठाकुर के आलेख अग्रणी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप प्रकाशित होते रहते हैं। इसके अतिरिक्त वे न्यूज चैनलों की डिबेट्स में भी रोजाना राजनीतिक, सामाजिक और मार्मिक मुद्दों पर अपनी बात प्रमुखता से रखते हैं। हाल ही में उन्हें दक्षिण अफ्रीका में जांबिया (Zambia) की लुसाका स्थिति ‘एसबुड यूनिवर्सिटी ‘ (YESBUD UNIVERSITY) ने डॅाक्टरेट की मानद उपाधि भी दी गई थी।
टैग्स पत्रकार रमेश ठाकुर