होम / मीडिया फोरम / झारखंड में घरों पर चले बुलडोजर और लोगों के पलायन पर क्या बोले राहुल शिवशंकर, पढ़ें यहां
झारखंड में घरों पर चले बुलडोजर और लोगों के पलायन पर क्या बोले राहुल शिवशंकर, पढ़ें यहां
झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पांडू थाना क्षेत्र में महादलित समुदाय के 50 घरों को ध्वस्त कर उन्हें उजाड़ देने का मामला सामने आया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पांडू थाना क्षेत्र में महादलित समुदाय के 50 घरों को ध्वस्त कर उन्हें उजाड़ देने का मामला सामने आया है। महादलित समुदाय के मुसहर जाति के लोगों के घरों को एक विशेष धर्म के लोगों ने ध्वस्त कर दिया है। सोमवार को लोग भीड़ की शक्ल में पांडू थाना क्षेत्र के मुरुमातु के महादलित टोले में पहुंचे। यहां भीड़ ने पीड़ित परिवार के करीब 50 घरों को ध्वस्त कर परिवार वालों को वहां से उजाड़ दिया।
मीडिया में यह घटना प्रमुखता से आने के बाद मंगलवार सदर मेदनीनगर एसडीएम राजेश शाह और एसडीपीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन का दल मुरूमातू पहुंचा। पीड़ित परिवारों से मिलकर तत्काल भोजन-पानी और कपड़ा मुहैया कराया। साथ ही दोषियों के खिलाफ पांडू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
पीड़ित लोगों का कहना है कि भूखंड जीएम लैंड है। प्रशासन ने सर्वे कराकर यहां पर बसाया है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग कब्जा करना चाहते हैं।
इस पूरे मामले पर ‘टाइम्स नाउ’ के एडिटोरियल डायरेक्टर, एडिटर-इन-चीफ और प्राइम टाइम एंकर राहुल शिवशंकर ने ट्वीट कर अपनी राय रखी है। उन्होंने लिखा, ‘ झारखंड के पलामू में घरों में बुलडोजर चल जाता है। 50 हिंदू परिवार स्थानीय मुसलमानों को दोषी ठहराते हैं और वे अब शरणार्थी हैं। वहीं एक इकोसिस्टम नियमित रूप से योगी के यूपी में बुलडोजर को इस्लामोफोबिया से जोड़ता है, लेकिन झामुमो-कांग्रेस शासित झारखंड में कथित बुलडोजर कट्टरता पर चुप है। क्या सभी भारतीय जीवन मायने नहीं रखते हैं?‘
राहुल शिवशंकर द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
Homes bulldozed in Palamu, Jharkhand. 50 Hindu families blame local Muslims. They are now refugees. Ecosystem routinely links bulldozers in Yogi's U.P to Islamophobia but is silent on alleged bulldozer bigotry in JMM-Cong ruled Jharkhand. Don't all Indian lives matter?
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) August 31, 2022
टैग्स टाइम्स नाउ राहुल शिवशंकर पलामू झारखंड