होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव, CM ने जताया शोक
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव, CM ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव का शुक्रवार को निधन हो गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव का शुक्रवार को निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने से मोहन राव का शुक्रवार बीती रात हैदराबाद में निधन हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर सड़क मार्ग के जरिए रायपुर लाया जा रहा है। पहले यह उम्मीद थीं कि उनकी अंतिम यात्रा सी-75 टैगोर नगर स्थित उनके आवास से दोपहर दो बजे निकलगी, लेकिन मार्ग में भीषण बारिश के चलते पार्थिव शरीर शाम छह-सात बजे तक यहां पहुंच पाएगा।
मोहन राव जी की एकमात्र पुत्री जो अमेरिका में रहती है वह भी रविवार सुबह दस बजे तक रायपुर पहुंच जाएगी। परिजनों के मुताबिक उनकी अंतिम विदाई का कार्यक्रम रविवार की सुबह 11 से 12 बजे के बीच राजेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में होगा।
मोहन राव का पत्रकारिता जीवन ‘नवभारत’ और ‘पायनियर’ के नाम रहा। अंतिम समय में वे दैनिक ‘पायनियर’ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हांलांकि उनके करियर की शुरुआत ‘रायपुर टाइम्स’ और ‘अग्रदूत’ से हुई लेकिन ‘नवभारत’ समाचार पत्र में करीब 30 सालों तक बतौर वरिष्ठ पत्रकार काम किया। उन्होंने राजनीतिक पत्रकार के तौर पर खुद को स्थापित किया।
मोहन राव के निधन सीएम भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक मोहन राव के परिजनों के लिए संबल प्रदान प्रदान करने की कामना की है। सीएम भूपेश ने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव जी के निधन की दुखद सूचना मिली। उनसे दशकों का आत्मीय रिश्ता रहा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव जी के निधन की दुखद सूचना मिली। उनसे दशकों का आत्मीय रिश्ता रहा है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 25, 2020
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
वहीं, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव के निधन पर सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जगत के लिए मोहन राव की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह वियोग सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
टैग्स पत्रकार मोहन राव