होम / मीडिया फोरम / कोरोना ने छीन ली वरिष्ठ पत्रकार और ‘आधारशिला’ के संपादक दिवाकर भट्ट की जिंदगी
कोरोना ने छीन ली वरिष्ठ पत्रकार और ‘आधारशिला’ के संपादक दिवाकर भट्ट की जिंदगी
18 अप्रैल को वह कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में आ गए थे और इन दिनों निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यिक पत्रिका ‘आधारशिला’ के संपादक दिवाकर भट्ट का निधन हो गया है। 18 अप्रैल को वह कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में आ गए थे और इन दिनों हलद्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां सोमवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा व एक बेटी है।
करीब 59 वर्षीय दिवाकर भट्ट ने लंबे समय तक तमाम अखबारों में काम किया था। सक्रिय पत्रकारिता के साथ ही वह साहित्य के क्षेत्र में जुड़े हुए थे और साहित्य, कला व संस्कृति पर आधारित पत्रिका ‘आधारशिला’ का करीब 36 वर्षों से संपादन कर रहे थे।
टैग्स श्रद्धांजलि पत्रकार का निधन कोविड-19 कोरोनावायरस दिवाकर भट्ट