होम / मीडिया फोरम / अमिताभ अग्निहोत्री ने BJP लीडर वीके मल्होत्रा को किया याद, ‘X’ पर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
अमिताभ अग्निहोत्री ने BJP लीडर वीके मल्होत्रा को किया याद, ‘X’ पर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया है। करीब 93 वर्षीय विजय कुमार मल्होत्रा ने 30 सितंबर को दिल्ली स्थित ‘एम्स’ में अंतिम सांस ली।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया है। करीब 93 वर्षीय विजय कुमार मल्होत्रा ने 30 सितंबर 2025 को दिल्ली स्थित ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ (AIIMS) में अंतिम सांस ली।
विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर वरिष्ठ पत्रकार और टीवी9 (यूपी/यूके) में कंसल्टिंग एडिटर अमिताभ अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट में उन्हें याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
अपने शोक संदेश में अमिताभ अग्निहोत्री ने लिखा है, ‘भाजपा के वयोवृद्ध नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से दुख गहरा है --- दिल्ली में जनसंघ और भाजपा को गढ़ने वालों में थे वे ---1988 के करीब जब IIMC से निकल कर पत्रकारिता शुरू की तब आरंभिक दौर में विजयजी से परिचय हुआ --- सौम्य और सुसंस्कृत व्यक्तित्व --- उनकी स्मृतियों को प्रणाम!!’
भाजपा के वयोवृद्ध नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से दुख गहरा है --- दिल्ली में जनसंघ और भाजपा को गढ़ने वालों में थे वे ---1988 के करीब जब IIMC से निकल कर पत्रकारिता शुरू की तब आरंभिक दौर में विजयजी से परिचय हुआ --- सौम्य और सुसंस्कृत व्यक्तित्व --- उनकी स्मृतियों को प्रणाम…
— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) September 30, 2025
बता दें कि विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। 1999 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को हराया था। वे दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे और दिल्ली में भाजपा की मजबूत उपस्थिति के लिए जिम्मेदार थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम राजनेताओं ने विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें दिल्ली भाजपा के सशक्त नेता के रूप में याद किया।
टैग्स