होम / मीडिया फोरम / शाही इमाम के इफ्तार में पहुंचे रजत शर्मा, गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने का दिया संदेश
शाही इमाम के इफ्तार में पहुंचे रजत शर्मा, गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने का दिया संदेश
दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के प्रांगण में शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की ओर से इफ्तार का यह आयोजन गर्मजोशी भरे स्वागत, पारंपरिक व्यंजनों और भाईचारे के संदेश से सराबोर रहा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
‘इंडिया टीवी’ (India TV) के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा, प्रबंध निदेशक (MD) रितु धवन के साथ रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुम्मा के अवसर पर जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल हुए।
दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के प्रांगण में आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में गर्मजोशी से मेहमानों का स्वागत किया गया। यहां पारंपरिक व्यंजन परोसे गए और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां, राजनयिक, धार्मिक नेता, व्यवसायी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस मौके पर रजत शर्मा ने भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब को संरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘यह आयोजन भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है। मैं खुश हूं कि शाही इमाम इस खूबसूरत परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। आज के समय में हमारी विविधता का उत्सव मनाना और भी जरूरी हो गया है। यह संस्कृति, जो धीरे-धीरे कमजोर हो रही है, हमें मिलकर इसे बचाने की जरूरत है।’
Glad to attend an Iftar hosted by the Shahi Imam of Jama Masjid yesterday where thousands of people gathered, including ambassadors of several countries. May the festivities of Ramazan fill everyone’s life with love, laughter and happiness. #Ramadan #RamadanKareem #JamaMasjid pic.twitter.com/Qb8KqGHtgR
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) March 29, 2025
टैग्स