होम / मीडिया फोरम / तेलुगु न्यूज एंकर स्वेच्छा वोटारकर का रहस्यमय हालात में मिला शव
तेलुगु न्यूज एंकर स्वेच्छा वोटारकर का रहस्यमय हालात में मिला शव
स्वेच्छा वोटारकर पिछले 18 वर्षों से तेलुगु टीवी चैनलों में पत्रकार और एंकर के रूप में सक्रिय थीं। निधन के समय वे तेलंगाना यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (TUWJ) की स्टेट कमेटी की सदस्य थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
लोकप्रिय तेलुगु न्यूज एंकर स्वेच्छा वोटारकर ने शुक्रवार रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव हैदराबाद के जवाहर नगर इलाके स्थित उनके घर में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया है।
स्वेच्छा वोटारकर पिछले 18 वर्षों से तेलुगु टीवी चैनलों में पत्रकार और एंकर के रूप में सक्रिय थीं। उन्हें 'टीवी9' न्यूज चैनल से लोकप्रियता मिली थी। निधन के समय वे तेलंगाना यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (TUWJ) की स्टेट कमेटी की सदस्य थीं।
उन्होंने यह कठोर कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे जवाहर नगर में एक अपार्टमेंट के पेंटहाउस में अपनी स्कूल जाने वाली बेटी के साथ रहती थीं।
पुलिस अब इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, यह आत्महत्या थी या फिर इसमें किसी तरह की साजिश या संदिग्ध परिस्थिति शामिल थी। स्वेच्छा, 'टी न्यूज चैनल' में विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत थीं और तेलुगु मीडिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।
स्वेच्छा की मौत की सूचना मिलते ही चिक्कडपल्ली पुलिस उनके घर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वेच्छा का अपने पति से तलाक पांच साल पहले हो गया था।
उनकी आकस्मिक मौत ने तेलुगु पत्रकारिता जगत को स्तब्ध कर दिया है और उनके साथी पत्रकार गहरे शोक में हैं।
टैग्स