होम / मीडिया फोरम / आलोक मेहता ने PM मोदी को भेंट की अपनी नई पुस्तक 'रिवोल्यूशनरी राज'

आलोक मेहता ने PM मोदी को भेंट की अपनी नई पुस्तक 'रिवोल्यूशनरी राज'

यह कॉफी टेबल बुक शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और शासन यात्रा का विस्तार से विश्लेषण किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

नई दिल्ली में वरिष्ठ संपादक, लेखक और टीवी प्रसारक आलोक मेहता ने अपनी नई पुस्तक रिवोल्यूशनरी राज: नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष की एक प्रति नरेंद्र मोदी को भेंट की। यह कॉफी टेबल बुक शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और शासन यात्रा का विस्तार से विश्लेषण किया गया है।

पुस्तक में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक की उनकी राजनीतिक, प्रशासनिक और वैचारिक यात्रा को समेटा गया है। साथ ही इसमें प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक नवाचारों और परिवर्तनकारी फैसलों को भी रेखांकित किया गया है, जिन्होंने देश की नीति और दिशा को नया स्वरूप दिया।

पुस्तक भेंट के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और आलोक मेहता के बीच भारत के भविष्य, विकास की दीर्घकालिक सोच और शासन में जमीनी अनुभवों के महत्व पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने समाज में पुस्तकों और पुस्तकालयों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को एनसीसी जैसी गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है, जिससे उनमें अनुशासन, नागरिक चेतना और राष्ट्रभाव मजबूत हो। प्रधानमंत्री मोदी ने इस भेंट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि आलोक मेहता से मिलकर खुशी हुई और उनकी पुस्तक प्राप्त करना सुखद अनुभव रहा। इस अवसर पर शुभी पब्लिकेशंस के प्रकाशक संजय आर्य भी मौजूद रहे। यह पुस्तक जल्द ही बाजार में और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेज़न पर पाठकों के लिए उपलब्ध होगी।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 hour ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

22 hours ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

23 hours ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

4 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

58 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago