होम / मीडिया फोरम / पाञ्चजन्य का ‘सागर मंथन’ कल, राष्ट्रीयता का होगा शंखनाद

पाञ्चजन्य का ‘सागर मंथन’ कल, राष्ट्रीयता का होगा शंखनाद

इस कार्यक्रम में नामचीन हस्तियों के साथ चर्चा के अलावा गोवा मुक्ति आंदोलन पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्पेशल स्क्रीनिंग भी होगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

साप्ताहिक राष्ट्रीय पत्रिका ‘पाञ्चजन्य’ (PANCHJANYA) द्वारा गोवा में 24 दिसंबर, 2022 को ‘सागर मंथन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित, ‘पाञ्चजन्य’ के प्रथम संपादक और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े प्रसंगों, रीति-नीति, भविष्य का भारत, कल्याणकारी योजनाओं, सुशासन के विविध पक्षों एवं विश्व में भारतीयता का उद्घोष को केंद्रित करते हुए विमर्श होगा।

कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों की ख्यातिलब्ध विभूतियां शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में गोवा मुक्ति आंदोलन पर बने विशेष वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) की स्पेशल स्क्रीनिंग भी होगी। ‘सागर मंथन’ कार्यक्रम गोवा के नोवाटेल डोना सिल्विया रिजॉर्ट (Novotel Goa Dona Sylvia Resort, Cavelossim) में शनिवार दोपहर एक बजे से शुरू होगा और रात्रि 12 बजे तक विशेष सत्र आयोजित होंगे।

इसमें गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य सुरेश प्रभु, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान, सेवा इंटरनेशनल के मुख्य समन्वयक श्याम परांडे, नीति विशेषज्ञ वैभव डांगे, वाणी फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी अदिति माहेश्वरी और प्रभात प्रकाशन के मालिक प्रभात कुमार प्रमुख वक्ता के तौर पर विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखेंगे।


टैग्स पांचजन्य सागर मंथन हितेश शंकर
सम्बंधित खबरें

इंडिया टुडे ग्रुप के कमलेश सिंह को मिला हल्दीघाटी अवॉर्ड

महाराणा ऑफ मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन (FMCF) ने 15 मार्च को उदयपुर में अपना सालाना अवॉर्ड समारोह आयोजित किया।

11 hours ago

पत्रकार विशाल तिवारी जनजातीय कार्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

विशाल तिवारी करीब 15 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं, वह वर्तमान में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क में संपादकीय सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं।

1 day ago

‘दुलहिनिया नाच नचावे’ के लिए मनोज भावुक को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट अवॉर्ड

अवार्ड मिलने के बाद मनोज भावुक ने कहा, ‘भोजपुरी अवार्ड समारोह की सार्थकता तब है, जब हम उन लोगो को भी याद करें, जिन्होंने इसकी नीव डाली।

1 day ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में राजदीप सरदेसाई -लौरा लूमर की तीखी बहस

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और अमेरिकी एक्टिविस्ट लौरा लूमर के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 days ago

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली

सुप्रीम कोर्ट ने उपेंद्र राय के मामले में सीबीआई की विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी। अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘S4M 40 अंडर 40’: प्रतिष्ठित जूरी ने प्रतिभागियों का किया आकलन

एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' द्वारा आयोजित ‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’ के चौथे संस्करण के लिए 14 मार्च 2026 को जूरी मीट का आयोजन किया गया।

11 hours ago

दिल्ली में WION World Pulse Dialogue कल, बदलती वैश्विक कूटनीति पर होगी चर्चा

इस कार्यक्रम में इटली, जर्मनी, सिंगापुर और श्रीलंका के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि शामिल होंगे और बदलती वैश्विक कूटनीति के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा करेंगे।

1 hour ago

कांग्रेस के मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को भेजा समन

दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की ओर से दायर मानहानि मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को समन जारी किया है।

7 hours ago

एम्प्लॉयीज को प्रोत्साहित करने के लिए दैनिक भास्कर ग्रुप ने उठाया ये कदम

दैनिक भास्कर के स्वामित्व वाली कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को बड़ा फायदा देते हुए ESOP स्कीम के तहत नए शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

‘जी मीडिया’ में 2C Lead और नेशनल एडिटर गौरव राज गुप्ता ने दिया इस्तीफा

गौरव राज गुप्ता यहां करीब दो साल से कार्यरत थे। हालांकि, इस इस्तीफे के संबंध में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

10 hours ago