होम / मीडिया फोरम / जानिए, क्यों सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को देख रह गए हैरान

जानिए, क्यों सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को देख रह गए हैरान

सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसे शायद ही वह कभी भूल पाएं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भारत और ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद एक बार फिर से सामना होगा। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 नवंबर यानी आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में आयोजित होगा। इस सीरीज के लिए भारत ने सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया है। इसके साथ ही पूरी टीम बदल दी है। वर्ल्ड कप के बाद इस टी20 सीरीज के लिए सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है।  

वहीं, इस मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसे शायद ही वह कभी भूल पाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ दो पत्रकार ही पहुंचे और इस वजह से महज 3.32 मिनट में खत्म करनी पड़ी। वैसे यहां आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के फाइनल की आखिरी कॉन्फ्रेंस में करीब 200 पत्रकार पहुंचे थे।

बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को देखकर हैरान रह गए। इस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को अटेंड करने वाले एक पत्रकार ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है। वहीं जियो सिनेमा ने भी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 3.32 मिनट पीसी के बारे में बताया है। 

इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ये सीरीज टी20 वर्ल्ड कप के नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि मैंने साफ शब्दों में खिलाडि़यों से कहा है कि निडर होकर खेलो और टीम की मदद के लिए सब करो। वह आईपीएल में कर चुके हैं और काफी घरेलू क्रिकेट भी खेला है। सपोर्ट स्‍टाफ से सुना है कि वे अच्छे फॉर्म में हैं। मैंने उनसे सिर्फ एक बात कही है कि बीच में एन्जॉय करो, कुछ अलग मत करो। 

वर्ल्ड कप हारने को लेकर सूर्यकुमार ने कहा कि फाइनल में हारना स्पष्ट रूप से निराशाजनक है। हालांकि जब आप पीछे के सफर पर नजर डालेंगे तो वह वाकई में शानदार था। हमने जिस तरह खेला, उस पर हर खिलाड़ी, स्टाफ और पूरे भारत को गर्व है। वर्ल्ड कप में हमने जैसा क्रिकेट खेला, हम वास्तव में उस पर गर्व कर सकते हैं। हालांकि अभी इस हार से उबरने में वक्त लगेगा।


टैग्स पत्रकार प्रेस कॉन्फ्रेंस कप्तान सूर्यकुमार यादव
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago