होम / मीडिया फोरम / आगरा से पहली बार इस प्लेटफॉर्म पर उठा यमुना के पुनरुद्धार का मामला

आगरा से पहली बार इस प्लेटफॉर्म पर उठा यमुना के पुनरुद्धार का मामला

पर्यावरण प्रेमी लंबे समय से विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर यमुना की साफ-सफाई की मांग उठा रहे हैं। इस मुहिम को शहर के लोगों के साथ ही अन्य क्षेत्रों से भी काफी समर्थन मिल रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के कायाकल्प और सफाई के मुद्दे को पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उठाया गया है। रिवर कनेक्ट कैंपेन के तहत ‘चेंज डाट ओआरजी’ (change.org) के माध्यम से यह ऑनलाइन पिटीशन की गई है।

बता दें कि इस कैंपेन के तहत पर्यावरण प्रेमी लंबे समय से विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर यमुना की साफ-सफाई की मांग उठा रहे हैं। इस मुहिम को शहर के लोगों के साथ ही अन्य क्षेत्रों से भी काफी समर्थन मिल रहा है।

रिवर कनेक्ट कैंपेन से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि जैसे ही इस याचिका पर 500 लोगों के साइन होंगे, इसे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेज दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नवंबर 2013 में आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में हुई रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (तब वह प्रधानमंत्री नहीं थे) यमुना को स्वच्छ करने का मुद्दा उठाया था। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जीआइसी मैदान में हुई सभा में दिल्ली से आगरा के बीच पर्यटकों के लिए फेरी सर्विस शुरू करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वर्ष 2017 में ताजमहल के डाउन स्ट्रीम में बैराज बनाने की घोषणा की, लेकिन अब तक इस दिशा में कुछ नहीं हो सका है।

इस ऑनलाइन पिटीशन में नदी में डिसिल्टिंग, ड्रेजिंग व सफाई, डूब क्षेत्र में हुए अतिक्रमण ध्वस्त करने, वर्ष भर निश्चित जल स्तर बनाए रखने और यमुना के पवित्र स्वरूप को संरक्षित करने की मांग की गई है।


टैग्स ब्रज खंडेलवाल आगरा पर्यावरण रिवर कनेक्ट कैंपेन यमुना नदी चेंज डाट ओआरजी
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

13 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

11 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

16 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

15 hours ago