होम / मीडिया फोरम / ‘प्रभात खबर’ के प्रधान संपादक को जेल से धमकी मामले में ‘NUJI’ ने जताई चिंता, उठाई ये मांग

‘प्रभात खबर’ के प्रधान संपादक को जेल से धमकी मामले में ‘NUJI’ ने जताई चिंता, उठाई ये मांग

‘एनयूजेआई’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर राज्य में आंदोलन छेड़ा जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश में पत्रकारों के प्रमुख संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया’ (NUJI) ने हिंदी दैनिक ‘प्रभात खबर’ (Prabhat Khabar) के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को शराब माफिया द्वारा दी गई धमकी पर गहरी चिंता जताई है।

‘एनयूजेआई’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने इस मामले में धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि रांची में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से फोन करके प्रमुख हिंदी दैनिक के प्रधान संपादक को धमकी देने से झारखंड सरकार पर भी सवाल उठते हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले को भारतीय प्रेस परिषद में भी उठाया जाएगा।

रास बिहारी ने इस पूरी घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जेल के फोन नंबर से धमकी देना सीधे तौर पर राज्य सरकार की कार्यशैली पर गहरा प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी संरक्षण की वजह से अपराधियों और माफिया के हौसले बुलंद हैं।

उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को आशुतोष चतुर्वेदी को योगेंद्र तिवारी नाम के एक माफिया द्वारा धमकियां दी गई। कॉल करने वालों के बारे में पूछताछ करने पर अजीबो-गरीब तथ्य मिले। माफिया के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार को धमकी देने के लिए इस्तेमाल किये गये नंबरों (0612-2911807, 2911805, 2911806, 227002) के तार रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल से जुड़े मिले। इसकी शिकायत उसी दिन पुलिस आयुक्त के समक्ष दर्ज करायी गई। जेल से धमकी देने की जानकारी डीजीपी झारखंड, गृह सचिव, झारखंड सरकार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों दी गई।

रास बिहारी ने कहा, ‘इस पूरे घटना की घोर निंदा की जानी चाहिए। इस प्रकार की घटना बेहद खतरनाक प्रवृत्ति है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। लोकतांत्रिक तरीके से कार्य करने वाले पत्रकारों की आवाज को धमकी के जरिये चुप कराना किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर राज्य में आंदोलन छेड़ा जाएगा।’


टैग्स प्रभात खबर आशुतोष चतुर्वेदी एनयूजेआई नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया संपादक को धमकी रास बिहारी बिरसा मुंडा जेल
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

4 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

2 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

7 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

6 hours ago