होम / मीडिया फोरम / जिंदगी की जंग हार गए न्यूज नेशन के पत्रकार अमित विराट
जिंदगी की जंग हार गए न्यूज नेशन के पत्रकार अमित विराट
न्यूज नेशन से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां रीजनल न्यूज चैनल में काम करने वाले टीवी पत्रकार अमित विराट का निधन हो गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
न्यूज नेशन से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां रीजनल न्यूज चैनल में काम करने वाले टीवी पत्रकार अमित विराट का निधन हो गया है।
जानकारी के मुताबिक अमित पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके हार्ट और फेफड़ों में दिक्कत थी और पिछले चार महीने से वे इस समस्या से जूझ रहे थे। दिल्ली के जीवी पंत हॉस्पिटल में उन्होंने इसी महीने हार्ट सर्जरी करवाई थी, लेकिन इस बीच वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
वर्ष 2012 मे भी अमित की हार्ट सर्जरी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल मे सकुशल की जा चुकी थी, पुनः 8 साल बाद फिर से वह अपने इस हार्ट की इस पीड़ा से ग्रसित थे।
वहीं इस बीच वे कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे। दिल्ली के बदरपुर के रहने वाले विराट शादीशुदा थे और उनका एक बेटा है। विराट को मीडिया इंडस्ट्री में करीब 15 वर्षों का अनुभव था। वे ईटीवी-यूपी में काम कर चुके थे।
टैग्स पत्रकार न्यूज नेशन अमित विराट