होम / मीडिया फोरम / News India ने किया ‘डायलॉग 24’ का आयोजन, तमाम दिग्गजों ने रखी अपनी बात

News India ने किया ‘डायलॉग 24’ का आयोजन, तमाम दिग्गजों ने रखी अपनी बात

इस कॉन्क्लेव का आयोजन ‘निम्स’ (NIMS) के चेयरमैन डॉ. बीएस तोमर, न्यूज इंडिया की एमडी दीक्षा शर्मा, एडिटर ओम प्रकाश नारायण और एडिटर (न्यूज) ओम प्रकाश के नेतृत्व में हुआ।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

अपने ढाई साल के सफर में नई पहचान बना चुके हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ (News India) ने 17 जनवरी को दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में ‘डायलॉग 24’ कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कॉन्क्लेव में नए भारत की नई तस्वीर बेहद निराले अंदाज में उभरकर सामने आई।

कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, बीजेपी के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सौरभ भारद्वाज, राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और दिल्ली बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा जैसे तमाम दिग्गज शामिल हुए और अपनी बात रखी।

कॉन्क्लेव का आगाज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। उस दौरान मंच पर मौजूद स्वामी दयानंद सरस्वती, पालात नाथ बाबा, महामंडलेश्वर वेदमूर्ति नंद सरस्वती, आचार्य प्रमोद मिश्रा आदि संतों ने मंत्रोच्चारण से कॉन्क्लेव के वातावरण को पावन बना दिया।

सबसे पहले अर्जुनराम मेघवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘केंद्र सरकार आम लोगों के हितों के कानून में सुधार कर रही है। पूरे देश में एक ही तरह की न्याय प्रणाली हो, इस पर मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, इंडियन एविडेंस एक्ट में बदलाव किया गया है।’ उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीयत साफ है, लेकिन विपक्ष कन्फ्यूजन में है।

कॉन्क्लेव में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने राम मंदिर पर बड़े ही बेबाक अंदाज में लोगों के सामने विचार रखे। उन्होंने कहा कि 500 साल की त्रासदी पीढ़ी दर पीढ़ी झेलती रही, लेकिन 22 जनवरी को भव्य राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से हिंदुओं का आत्मसम्मान पुनर्स्थापित होगा। आलोक कुमार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से हिंदुओं की भावना के साथ खिलवाड़ करती आई है। राम सभी देशवासियों के पुरखे हैं और जनता के विश्वास की वजह से राम मंदिर बना है।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना था, ‘मेरा राजनीतिक सफर राष्ट्र को समर्पित है, क्योंकि पूरा देश मेरे लिए एक परिवार है।’ एक सवाल के जवाब में गडकरी का कहना था, ’कृषि मेरा पसंदीदा क्षेत्र रहा है। कृषि विकास के लिए हम लगातार काम करते रहे हैं।’ उनका कहा कि वर्ष 2030 तक सड़क हादसों में 50 फीसदी की कमी होगी। आने वाला समय भारत का है और भारत की सड़कें अमेरिका से बेहतर होंगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि जल्द ही देश में  मल्टी लेयर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी।

कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने राममंदिर के साथ देश की दिशा और दशा पर अपने विचार खुल कर रखे। उन्होंने कहा कि हमारा जन्म राष्ट्र के लिए हुआ है और देश की पहचान राम, कृष्ण और शिव हैं। ये वक्त देश में सनातन के पुनर्जागरण का है।  कॉन्क्लेव में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राम मंदिर निर्माण को सपने के साकार होने जैसा बताया। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास ही नहीं था कि इस जन्म में राममंदिर देख पाऊंगा, लेकिन संकल्प पूरा हुआ।’

वहीं राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि सरकार राज्य में ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। राज्य में सोलर प्लांट को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज तमाम सवाल का दमदार तरीके से जवाब दिया। ईडी के शिकंजे पर घिरी आम आदमी पार्टी पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय बीजेपी के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक बलिदानी के लिए तैयार हैं। वहीं, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जल्द जेल जाएंगे। कपिल मिश्रा का कहना था, ‘समय बदला है। पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।’

इस कॉन्क्लेव का आयोजन ‘निम्स’ (NIMS) के चेयरमैन डॉ. बीएस तोमर, न्यूज इंडिया की एमडी दीक्षा शर्मा, एडिटर ओम प्रकाश नारायण और एडिटर (न्यूज) ओम प्रकाश के नेतृत्व में हुआ। कॉन्क्लेव में ‘निम्स’ के डायरेक्टर डॉ. पंकज सिंह ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने ‘निम्स’ से संचालित शिक्षा के कोर्स, गरीबों के इलाज को लेकर निम्स की प्राथमिकता पर प्रकाश डाला।


टैग्स न्यूज चैनल न्यूज इंडिया डायलॉग 24
सम्बंधित खबरें

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

7 hours ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

8 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

1 day ago

डॉ. अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान’

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में सीजेआई ने किया सम्मानित।

3 days ago

साप्ताहिक राशिफल (16 फरवरी से 22 फरवरी) : मीडिया के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह

यह सप्ताह मीडिया से जुड़े लोगों के लिए करियर, अवसर, प्रतिष्ठा और नए बदलावों के लिहाज से क्या खास संकेत लेकर आया है? क्या आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी या किसी बड़ी उपलब्धि का अवसर मिलेगा?

3 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

7 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago