होम / मीडिया फोरम / 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान' के लिए प्रविष्टियां जमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ी

'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान' के लिए प्रविष्टियां जमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान  2024 तीन मुख्य श्रेणियों- प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो में योग कवरेज में उत्कृष्टता का सम्मान करेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 के प्रचार-प्रसार में मीडिया की सकारात्मक भूमिका और जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान 2024 के तीसरे संस्करण के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ दी है और अब यह तारीख बढ़ाकर 15 जुलाई, 2024  कर दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान  2024 तीन मुख्य श्रेणियों- प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो में योग कवरेज में उत्कृष्टता का सम्मान करेगा।

किसे मिलेगा पुरस्कार

22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 11 सम्मान समाचार पत्रों में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज श्रेणी के तहत प्रदान किया जाएगा।

22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 11 सम्मान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (टीवी) में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज श्रेणी के तहत प्रदान किया जाएगा।

22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में 11 सम्मान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (रेडियो) में योग में सर्वश्रेष्ठ मीडिया कवरेज श्रेणी के तहत प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कारों का उद्देश्य योग के बारे में जागरूकता फैलाना और प्रोत्साहित करना है, जो एक प्राचीन अभ्यास के रूप में इसके महत्व को स्वीकार करता है और शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक गतिविधियों को जोड़ता है।

भागीदारी के लिए पात्रता प्रिंट मीडिया, रेडियो और टेलीविजन के सभी मीडिया घरानों और कंपनियों के लिए खुली है, जिनके पास सूचना और प्रसारण मंत्रालय से पंजीकरण या अनुमति है। भागीदारी स्वैच्छिक है, और कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। प्रविष्टियों में 12 जून से 25 जून 2024 के बीच बनाई गई और प्रकाशित या प्रसारित की गई सामग्री शामिल होनी चाहिए।

मीडिया हाउस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान 2024 के तीसरे संस्करण के लिए अपनी प्रविष्टियां और विषय वस्‍तु 15 जुलाई, 2024 तक aydms2024.mib@gmail.com पर भेज सकते हैं। भाग लेने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (https://mib.gov.in/) और पत्र सूचना कार्यालय (https://pib.gov.in) की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

सभी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान की अनुशंसा एक स्वतंत्र जूरी द्वारा की जाएगी।  


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

13 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

12 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

16 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

16 hours ago