होम / मीडिया फोरम / पत्रकार के सवाल पर नाराज मंत्री ने कह दी ऐसी बात, शुरू हुआ विवाद

पत्रकार के सवाल पर नाराज मंत्री ने कह दी ऐसी बात, शुरू हुआ विवाद

तमिलनाडु के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम ने सोमवार को एक पत्रकार से यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

तमिलनाडु के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम ने सोमवार को एक पत्रकार से यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि ‘यदि आप एक मूर्खतापूर्ण प्रश्न पूछेंगे, तो आपको एक मूर्खतापूर्ण उत्तर मिलेगा।’

पत्रकार ने मंत्री से राज्य में प्रत्यक्ष खरीद केंद्रों (डीपीसी) में बड़े पैमाने पर किए जा रहे  भ्रष्टाचार को लेकर तब सवाल किया, जब मंत्री तंजावुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वे यहां तंजावुर और तिरुवरूर जिले में कुरुवई की खेती की तैयारियों की समीक्षा करने आए थे। इस दौरान पत्रकार ने पूछा, ‘ऐसी शिकायतें हैं कि किसानों को धान की प्रति बोरी पर 40 रुपए रिश्वत देने के लिए मजबूर किया गया था।

तंजावुर जिला कावेरी किसान संरक्षण संघ के सचिव एस. विमलनाथन ने इस तरह से मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह एक मंत्री के लिए अशोभनीय था। किसान कल्याण मंत्री होने के नाते, वह सवाल को नजरअंदाज करने के बजाय सामान्य स्वर में जवाब दे सकते थे।

उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से हस्तक्षेप की मांग की और कृषि मंत्री से खुले मंच पर माफी मांगने को भी कहा।

तमिलगा झील और नदी सिंचाई किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष पी. विश्वनाथन ने भी किसानों के कल्याण के सवाल पर मंत्री द्वारा किए गए इस दुर्व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘रिश्वत की शिकायत को लेकर पत्रकार द्वारा किया गया सवाल सही था। हमने तब इस मुद्दे पर प्रदर्शन भी किया था। सवाल मंत्री से इसलिए किया गया ताकि इस तरह के मुद्दों पर अब अंकुश लगाया जा सके। मंत्री को ऐसी अनुचित प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी।’


टैग्स पत्रकार विवाद मंत्री एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago