होम / मीडिया फोरम / LIVE रिपोर्टिंग के दौरान मंत्री ने महिला रिपोर्टर से की थी गंदी हरकत, मिली ये सजा

LIVE रिपोर्टिंग के दौरान मंत्री ने महिला रिपोर्टर से की थी गंदी हरकत, मिली ये सजा

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक महिला रिपोर्टर को अभद्र तरीके से छूने के आरोप में एक मंत्री  को दोषी पाया गया है, जिसके बाद अदालत ने उन्हें सजा सुनाई

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक महिला रिपोर्टर को अभद्र तरीके से छूने के आरोप में एक मंत्री  को दोषी पाया गया है, जिसके बाद अदालत ने उन्हें सजा सुनाई। हालांकि मंत्री की इस अभद्र हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

बता दें कि यह मामला पिछले साल दिसंबर का है, जब डब्ल्यूएसएवी-टीवी (WSAV-TV) की रिपोर्टर एलेक्स बोजारजियन (Alex Bozarjian) Savannah road race की रिपोर्टिंग Georgia में कर ही थीं। इस रेस में उस वक्त 44 साल के मंत्री Thomas Callaway ने भी हिस्सा लिया था। रेस के दौरान जब शादीशुदा Thomas Callaway 23 साल की महिला रिपोर्टर के पास से गुजरे तब उन्होंने महिला रिपोर्टर को पीछे से हिट कर दिया। मंत्री की इस हरकत के बाद रिपोर्टर सन्न रह गई थीं। इस घटना के बाद मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसे देखने के बाद कई लोगों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस ने इस मामले में Thomas Callaway को दिसंबर के महीने में ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में अदालत ने उन्हें दोषी पाते हुए एक साल के प्रोबेशन की सजा सुनाई। इसके अलावा उन पर 1000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत के आदेश के मुताबिक मंत्री को 200 घंटे तक समाज सेवा भी करना होगा।

Thomas Callaway को सजा मिलने के बाद महिला रिपोर्टर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कोर्टरूम से बाहर कहा कि ‘मुझे उम्मीद है कि अब Thomas Callaway भविष्य में कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे जैसा की उन्होंने मुझसे पहले वादा किया है।’

Alex Bozarjian ने कहा कि ‘वो यह नहीं समझते कि उनकी इस हरकत ने मेरी जिंदगी पर कितना प्रभाव डाला। किसी को अधिकार नहीं है कि वो बिना अनुमति किसी को छुए या उसे हिट करे। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद मंत्री ने कई बार मुझसे माफी मांगी। आज मैंने अपनी सारी ताकत जुटा ली है और उन्हें माफ किया है।’ घटना के वक्त ‘WSAV-TV’ ने भी Thomas Callaway के इस हरकत को निंदनीय और अस्वीकार योग्य बताया था।


टैग्स रिपोर्टर लाइव रिपोर्टिंग मंत्री अदालत
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

4 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

8 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

8 hours ago