होम / मीडिया फोरम / कार्टूनिस्ट शेखर गुरेरा को मिली ये बड़ी उपलब्धि...

कार्टूनिस्ट शेखर गुरेरा को मिली ये बड़ी उपलब्धि...

कार्टूनिस्ट शेखर गुरेरा को अपना...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

नगर निगम गुरुग्राम ने कार्टूनिस्ट शेखर गुरेरा को अपना स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के लिए ब्रैंड एम्बेस्डर घोषित किया है। गुरेरा ने स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं के बारे में कार्टूनों की श्रृंखला तैयार की है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को कार्टूनों के जरिए सर्वोत्तम स्वच्छता का पालन करने के लिए जागरूक करना है। उनके कार्टून नवोदय टाइम्स, नवभारत और पंजाब केसरी में प्रकाशित होते रहते हैं।

समसमायिक घटनाओं पर धारदार कार्टून बनाने के लिए मशहूर कार्टूनिस्ट शेखर गुरेरा का पूरा नाम चंद्रशेखर गुरेरा है। वे पत्र सूचना कार्यालय से मान्यता प्राप्त कार्टूनिस्ट हैं। इनके कार्टून अंग्रेजीहिन्दी और क्षेत्रीय भाषा के दैनिक समाचार पत्रों जैसे- ‘द पायनियर’, ‘पंजाब केसरी’, ‘नवोदय टाइम्स’, ‘हिंद समाचार’ और ‘जगबानी’ में प्रकाशित होते हैं। इन्होंने अपने कार्टून जीवन की शुरुआत 1984 में फ्रीलांसर के तौर पर की।

गुरेरा का जन्म 30 अगस्त 1965 में पंजाब के मोगा में हुआ था। इन्होंने 1986 में पटियाला के मुल्तानी मल मोदी कॉलेज से विज्ञान में स्नातक डिग्री प्राप्त की और 1990 में नई दिल्ली के ललितकला यूनिवर्सिटी से एप्लाइड आर्ट्स में डिग्री प्राप्त की।

वैसे तो गुरेरा का पहला कार्टून वीर प्रताप समाचारपत्र में तब प्रकाशित हुआजब वे स्कूली शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। लेकिन बतौर व्यवसाय उनका पहला कार्टून 1984 के दौरान पंजाब केसरी में फ्रीलांसर रहते प्रकाशित हुआजब गुरेरा विज्ञानं में स्नातक कर रहे थे।


गुरेरा अब कार्टून के माध्यम से शहर के नागरिकों से अपील करेंगे कि वे अपने फीडबैक के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने शहर की रैंकिंग सुधारने में योगदान दें।

नगर निगम की संयुक्त आयुक्त व स्वच्छ भारत मिशन की नोडल ऑफिसर अनु ने बताया कि गुरुग्राम के एक प्रतिष्ठित नागरिक और प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट होने के नाते हमें पूरा भरोसा है कि शेखर गुरेरा के कार्टून रचनात्मक तरीके से नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देने में मदद करेंगे। उन्होंने गुरेरा की स्वैच्छिक सहायता की सराहना की। उन्होंने बताया कि गुरेरा द्वारा डिजाइन किए गए कार्टून स्वच्छता और स्वच्छ भारत मिशन सहित कचरा अलग-अलग करनेखुले में शौच नहीं जाने और विभिन्न स्वच्छता पहलुओं जैसे प्लास्टिक का उपयोग ना करने और अपने आसपास सफाई का ध्यान रखने का संदेश देंगे।

शेखर बताते हैं कि जापान जैसे देशों में नागरिकों के साथ बातचीत करने के लिए कार्टून एक विकसित और प्रभावी संचार माध्यम है। कार्टून पात्रों और कॉमिक स्ट्रिप्स का इस्तेमाल सभ्य भावना और स्वच्छता के लिए जागरुकता विकसित करने के लिए किया जाता है। इस अनूठे माध्यम का अब भारत में भी तेजी से उपयोग किया जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ कार्टूनिस्ट शेखर गुरेरा ने ब्रैंड एम्बेसडर बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने और स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में अनिवार्य रूप से भागीदारी करने के लिए नगर निगम की सहायता करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम कार्टून लोगों को प्रेरित करने का एक अनूठा तरीका है और अक्सर इन्हें देखने वालों पर गहरा असर होता है। उन्हें उम्मीद है कि कार्टून डिजाइनों के उनके योगदान से नागरिकों को स्वच्छता प्रथाओं का पालन करने और सफाई बनाए रखने में मदद मिलेगी।


exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

20 hours ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

22 hours ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

1 day ago

आईआईएमसी प्रोफेसर डॉ. सौमित्र को हाईकोर्ट से राहत : एससी-एसटी केस खारिज

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने आईआईएमसी प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सौमित्र के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी कानून का मामला खारिज किया। अदालत ने कहा, यह प्रशासनिक विवाद था।

2 days ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

21 hours ago

CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा का करीब 20 साल का लंबा सफर खत्म हो गया।

21 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

22 hours ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

20 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

22 hours ago