होम / मीडिया फोरम / अध्ययन-अध्यापन को रोक नहीं सका लॉकडाउन, MCU में अब इस तरह चल रहीं कक्षाएं

अध्ययन-अध्यापन को रोक नहीं सका लॉकडाउन, MCU में अब इस तरह चल रहीं कक्षाएं

लॉकडाउन के बीच माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के भोपाल सहित सभी परिसरों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

भोपाल। लॉकडाउन के बीच माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के भोपाल सहित सभी परिसरों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी है। लॉकडाउन के कारण जब प्रत्यक्ष कक्षाओं का संचालन बंद हो गया तब विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने तकनीक का उपयोग कर अपना अध्ययन-अध्यापन जारी रखा है। कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में शिक्षकों ने पाठ्यक्रम पूरा कराने और विद्यार्थियों को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में व्यस्त रखने की चुनौती को स्वीकार किया। इस नवाचार में ऑनलाइन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग तकनीक और केंद्र सरकार के डिजिटल इन्शिएटिव का बखूबी उपयोग किया गया है।    

कुलसचिव प्रो. संजय द्विवेदी ने बताया है कि विश्वविद्यालय के शिक्षक नियमित तौर पर अपनी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ले रहे हैं। कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी उत्साहवर्धक है। विश्वविद्यालय के भोपाल सहित नोएडा, रीवा, खण्डवा और दतिया परिसर में ऑनलाइन कक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ ही उन्हें केंद्र सरकार के डिजिटल उपक्रम स्वयंप्रभा, मूक और नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी सहित अन्य ऑपन सोर्स पर उपलब्ध आवश्यक डिजिटल कंटेंट भी उपलब्ध करा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक अध्ययन कराया जा रहा है, बल्कि उनको व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस क्रम में विद्यार्थियों ने प्रोड्यूसर के निर्देशन में 200 से अधिक लघु फिल्में एवं न्यूज पैकेज तैयार किए हैं। समाचार, आलेख एवं फीचर लेखन का अभ्यास भी विद्यार्थी कर रहे हैं। कई विद्यार्थियों ने अपने ब्लॉग और यूट्यूब चैनल भी शुरू किए हैं। 

वर्कफ्रॉम होम के लिए तैयार हैं विद्यार्थी :

कुलसचिव प्रो. संजय द्विवेदी का कहना है कि इस कठिन समय में शिक्षकों ने अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया है। हमारा प्रयास था कि इस कठिन समय को अवसर में बदलें एवं हमारा विद्यार्थी अपना अध्ययन जारी रखते हुए साथ में कुछ नया सीखे। इस प्रक्रिया में विद्यार्थी वर्कफ्रॉम होम के लिए भी तैयार हुए हैं। उन्होंने घर पर रहते हुए कई अच्छे विडियो बनाए हैं, जो हमें संदेश, प्रेरणा और जानकारी देते हैं। 

शिक्षण में कोई रुकावट नहीं : 

अकादमिक के डीन डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित समस्त पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन कक्षाएं विगत दो माह से सम्पन की जा रही हैं। लॉकडाउन के दौरान हमारे विद्यार्थी देश के विभिन्न हिस्सों में अपने घरों में हैं। उनके शिक्षण में कोई रुकावट न हो इस उद्देश्य से सभी शिक्षकों द्वारा सभी परिसरों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।  


टैग्स माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

4 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

2 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

7 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

6 hours ago