होम / मीडिया फोरम / इन पत्रकारों की पत्रकारिता को मिला कर्पूर चंद्र कुलिश इंटरनेशनल अवॉर्ड

इन पत्रकारों की पत्रकारिता को मिला कर्पूर चंद्र कुलिश इंटरनेशनल अवॉर्ड

कर्पूर चंद्र कुलिश (केसीके) इंटरनेशनल अवॉर्ड फॉर एक्सिलेंस इन जर्नलिज्म के लिए वर्ष 2018 व 2019 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

'राजस्थान पत्रिका' के संस्थापक कर्पूरचंद्र कुलिश की याद में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दिए जाने वाले कर्पूर चंद्र कुलिश (केसीके) इंटरनेशनल अवॉर्ड फॉर एक्सिलेंस इन जर्नलिज्म के लिए वर्ष 2018 व 2019 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2018 के विजेता लखनऊ के अभिषेक गौतम रहे हैं, जबकि 2019 का यह पुरस्कार यूएसए के फेरगस शील ने जीता है। दोनों वर्षों के लिए दुनियाभर से प्राप्त प्रविष्टियों में से 17 का मेरिट अवॉर्ड के लिए चयन किया गया है।

नवभारत टाइम्स के पत्रकार अभिषेक को 2018 की मानवीय पहलू पर आधारित 'भिखारियों की दुनिया की पड़ताल' शीर्षक समाचार श्रृंखला के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं यूएसए स्थित आइसीआइजे संस्थान के फेरगस को भारत सहित विभिन्न देशों के समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार 'चाइना केबल्स' के लिए विजेता घोषित किया गया है। 'भिखारियों की दुनिया की पड़ताल' के तहत समस्या व अनछुए पहलू उजागर करने के लिए अभिषेक 6 दिन तक भिखारियों के बीच रहे और वहां रात भी बिताई।

इन खबरों का व्यापक असर हुआ और लखनऊ में स्थानीय प्रशासन ने भिखारियों के लिए आवास बनाया। करीब 70 भिखारी, जो शारीरिक रूप से अक्षम नहीं थे, उनको सिलाई, कढ़ाई जैसे कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। जिला कल्याण समिति ने करीब 100 भिखारियों को वापस अपने घर भिजवाया। इससे शहर को भिखारी मुक्त बनाने का प्रयास सफल हो गया।

इसी तरह 2019 की चयनित प्रविष्टि 'चाइना केबल्स' के लिए यूएसए, आयरलेंड, ब्रिटेन, स्वीडन, स्पेन, फ्रांस, इजराइल व आस्ट्रेलिया सहित 14 देशों के 17 मीडिया समूहों के 75 पत्रकारों की टीम ने दुनियाभर में खुफिया तरीके से चीन में शिविरों में रखे गए हजारों उइगर मुस्लिम परिवारों की स्थिति को लेकर काम किया। इससे संबंधित समाचारों का 9 भाषाओं में प्रकाशन हुआ।

इन यातना शिविरों को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों की सरकारों ने दखल किया और कई देशों की सरकारों ने चीनी अधिकारियों से बात की। ब्रिटेन व जर्मनी ने चीन से इन शिविरों का निरीक्षण करने के लिए अंतराराष्ट्रीय दल भेजने की अनुमति मांगी, वहीं चीन की सरकार ने इन खबरों को तथ्यहीन बताया और दस्तावेज नष्ट कर दिए। बाद में इन यातना शिविरों को भी बंद कर दिया गया।

निर्णायक मंडल

दोनों वर्षों के लिए प्राप्त प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल में भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस वाई कुरैशी, पूर्व आर्मी कमांडर अरुण साहनी, ब्रिटेन के लेखक मार्टिन गुडमेन, लोकनीति विशेषज्ञ विक्रम मेहता, अमूल समूह के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी और राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी शामिल रहे।

मेरिट अवॉर्ड के लिए 17 प्रविष्टियों का चयन

राजस्थान पत्रिका समूह की ओर से वर्ष 2018 और 2019 के कर्पूरचंद्र कुलिश (केसीके) इंटरनेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म के लिए 17 मेरिट अवॉर्ड दिए जाएंगे। समूह की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, वर्ष 2018 में 'मलयाला मनोरमा' (पलक्कड, केरल) के एम.शाजिल कुमार को 'अट्टापडी फेल्ड', 'दैनिक जागरण' (भागलपुर, बिहार) के अश्विनी कुमार सिंह की टीम को 'बाजार में बचपन', 'द हिन्दू' (गुरुग्राम, हरियाणा) के अशोक कुमार को 'द आउटसाइडर्स ऑफ हरियाणा', यूएसए के आइसीआइजे संस्थान के फेरगस शील की टीम को 'इम्प्लांट फाइल्स', 'द वीक' (बैंगलूरु, कर्नाटक) की मिनी पी थॉमस को 'स्कार्स, सीन एंड अनसीन', मलेशिया के 'द स्टार मीडिया' (सेलांगर) समूह की इआन यी और उनकी टीम को 'रिफ्यूजी नो मोर', दैनिक जागरण (जमशेदपुर) के शशि शेखर व उनकी टीम को पोलियो खुराक अभियान का घोटाला उजागर करने, 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' (जयपुर) के शोएब खान को जल संकट, दीपिका डेली (त्रिवेंद्रम) के रिचार्ड जोसेफ को 'ऑन द बैंक्स ऑफ द कर्मणा रिवर' और दैनिक जागरण (कार्वी चित्रकूट) के शिव स्वरूप अवस्थी 'शिवा' को 'बदहाली पाठा की' समाचार के लिए मेरिट अवॉर्ड दिया जाएगा।

इसी तरह वर्ष 2019 में दैनिक जागरण (आगरा) के उमेश चन्द्र शुक्ला को 'ज्योति बार्बर: ए गर्ल ड्रेस्ड एज ए बॉय, रन्स ए सैलून फॉर मैन', नाइजीरिया के 'द केबल' के फिसायो सोयोम्बो को 'अंडरकवर इंवेस्टिगेशन ऑन नाइजीरियाज क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम', 'द हिन्दू' (गुरुग्राम, हरियाणा) के अशोक कुमार को 'फ्रॉम वेल्स टू कुंडाज, ए स्टीप स्विच फॉर हरियाणा विलेजेज' 'बिजनस स्टैंडर्ड' (नई दिल्ली) के सोमेश झा को 'पॉलिटिक्स ऑफ डेटा इन इंडिया', 'दैनिक जागरण' (जमशेदपुर) के शशि शेखर को 'ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया पानी बैंक', 'द हिन्दू' (केरल) के के. एस. सुधी को 'ए लेक एट द क्रॉस हेयर्स ऑफ डेवलपमेंट' व उससे जुड़े 25 अन्य समाचार और संयुक्त अरब अमीरात के 'गल्फ न्यूज' (शारजहां) के मजहर फारूकी को 'गल्फ न्यूज अनकवर्स ग्लोबल जॉब रैकेट' समाचार के लिए मेरिट अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

अभी तक मिले पुरस्कार

बता दें कि यह पुरस्कार राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चंद्रकुलिश की स्मृति में 2007 से दिए जा रहे हैं। वर्ष 2007 का पहला पुरस्कार पाकिस्तान के 'डॉन' अखबार की टीम को तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 2008 में पुरस्कृत किया। वर्ष 2009 में 2008 के लिए 'हिन्दुस्तान टाइम्स' की टीम को तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने पुरस्कृत किया। वर्ष 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 2009 के लिए घाना के पत्रकार अनस अरेमेयाव अनस की टीम पुरस्कृत किया। वर्ष 2014 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2010 के लिए पायनियर व टाइम्स ऑफ इंडिया की टीम को संयुक्त पुरस्कार और 2012 के लिए 'आइसीआइजे' की टीम को पुरस्कृत किया।

2011 के लिए कोई भी पुरस्कार योग्य नहीं पाया गया। वर्ष 2015 में भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश आर.एम. लोढ़ा ने 2013 के लिए 'आईसीआईजे' और 'इंडियन एक्सप्रेस' की टीम को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2014 का पुरस्कार केन्या के वानजोही काबुकुरु और वर्ष 2015 का पुरस्कार अमर उजाला देहरादून के राकेश शर्मा एवं उनकी टीम को प्रदान किया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने 2018 में थलसेना अध्यक्ष रहते वर्ष 2016 के लिए घाना के पत्रकार अनस अरेमेयाव अनस और 2017 के लिए मलेशिया की इआन यी की टीम को सम्मानित किया।


टैग्स पत्रकार मीडिया केसी कुलिश अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड राजस्थान पत्रिका कर्पूरचंद्र कुलिश
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago