होम / मीडिया फोरम / सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, बरसा विपक्ष

सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई, बरसा विपक्ष

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के दौरान एक पत्रकार की पिटाई का मामला सामने आया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के दौरान एक पत्रकार की पिटाई का मामला सामने आया है। हमले के बाद पत्रकार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि पत्रकार का नाम राघव त्रिवेदी है और वह Molitics वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। पत्रकार का आरोप है कि वह बीजेपी की सभा में महिलाओं से सवाल पूछ रहे थे, जिसके बाद कथित तौर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

कांग्रेस के रायबरेली चुनाव प्रभारी व छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल जिला अस्पताल पहुंचे। घायल पत्रकार के कैमरामैन की तहरीर पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  

महाराजगंज जिले के बेलराई पोस्ट पीपरपाती निवासी कैमरामैन संजीत सहानी ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली निवासी राघव त्रिवेदी के साथ गृहमंत्री की सभा को कवरेज करने आए थे। रैली समापन के बाद पत्रकार राघव त्रिवेदी रैली मैदान में लोगों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं और अज्ञात लोगों न उनके सवाल जवाब का विरोध किया। उन्होंने राघव के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। राघव को सिर में गंभीर  चोट आई है। आरोप है कि पिटाई करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। जिला अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत में भूपेश बघेल ने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ने एक्स पर पोस्ट कर घटना पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा गृहमंत्री की सभा में भाजपा के लोगों ने पत्रकार राघव त्रिवेदी को बेरहमी से पीटा। गृहमंत्री भाषण देते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। पत्रकार को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने कुछ महिलाओं से बात की थी, जो कह रहीं थी कि सभा में आने के लिए उन्हें पैसे दिए गए।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

6 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

5 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

4 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

9 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

9 hours ago