होम / मीडिया फोरम / कोविड-19 ने छीन ली एक और पत्रकार की जिंदगी

कोविड-19 ने छीन ली एक और पत्रकार की जिंदगी

कोरोना से त्रिपुरा में पत्रकार की मौत का पहला मामला, निजी चैनल में बतौर वीडियो जर्नलिस्ट कार्यरत थे जितेंद्र देबबर्मा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस की चपेट में आकर अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं तमाम लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

अब कोरोनावायरस के कारण त्रिपुरा में एक पत्रकार की मौत का पहला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार रात अस्पताल में कोरोनावायरस संक्रमित एक स्थानीय न्यूज चैनल के पत्रकार जितेंद्र देबबर्मा की मौत हो गई।

जितेंद्र देबबर्मा 46 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां तथा अन्य सदस्य हैं। बताया जाता है कि जितेंद्र देबबर्मा हल्के बुखार की वजह से करीब एक हफ्ते से घर पर ही अलग रहकर उपचार करा रहे थे, लेकिन उन्होंने कोरोना टेस्ट नहीं कराया था।

सांस लेने संबंधी समस्याओं के कारण सोमवार रात को उन्हें त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद मुख्यालय के खुमुलवंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती गई और अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जितेंद्र देबबर्मा के निधन पर ‘जर्नलिस्ट फोरम असम’ (JFA) समेत तमाम पत्रकारों ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


टैग्स त्रिपुरा कोविड-19 कोरोनावायरस कोरोना से मौत जितेंद्र देबबर्मा अगरतला
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

54 minutes ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

16 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

5 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

4 hours ago