होम / मीडिया फोरम / ऑफिस से लौटते समय निर्माणाधीन नाले में गिरने से युवा पत्रकार की मौत
ऑफिस से लौटते समय निर्माणाधीन नाले में गिरने से युवा पत्रकार की मौत
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
ऑफिस से लौटते समय निर्माणाधीन नाले में गिरने से एक युवा पत्रकार की मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा शनिवार की रात चेन्नई में करीब 25 वर्षीय पत्रकार मुथुकृष्णन के साथ हुआ।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मुथुकृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इनमें से दो लाख रुपये मुख्यमंत्री जन राहत कोष से और तीन लाख रुपये पत्रकार परिवार लाभ कोष से दिए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेनकासी जिले के पुलियांगुडी के मूल निवासी मुथुकृष्णन एक निजी तमिल समाचार चैनल के डिजिटल सेक्शन में कंटेंट एडिटर थे। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे ड्यूटी से लौटते समय वह अशोक नगर में एक मूवी हॉल के पास निर्माणाधीन नाले में गिर गए।
हालांकि, किसी तरह वह ऊपर चढ़ने में कामयाब रहे और दोस्तों को मामले की जानकारी दी। मुथुकृष्णन के दोस्त उन्हें पास के एक क्लिनिक में ले गए। क्लिनिक के डॉक्टरों ने मुथुकृष्णन को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद रोयापेट्टा सरकारी अस्पताल में मुथुकृष्णन का इलाज शुरू हुआ, जहां रविवार शाम करीब तीन बजे मुथुकृष्णन ने दम तोड़ दिया।
टैग्स पत्रकार की मौत एमके स्टालिन चेन्नई नाले में गिरकर मौत मुथुकृष्णन पुथिया थलाइमुराई