होम / मीडिया फोरम / पत्रकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया सुसाइड नोट, फिर गोली मारकर कर ली आत्महत्या

पत्रकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया सुसाइड नोट, फिर गोली मारकर कर ली आत्महत्या

उदयपुर में युवा पत्रकर व अधिवक्ता भरत मिश्रा द्वारा गुरुवार को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

राजस्थान के उदयपुर में पत्रकर व अधिवक्ता भरत मिश्रा द्वारा गुरुवार को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 45 वर्षीय भरत मिश्रा ने गुरुवार की शाम करीब पांच बजे अपनी महिला मित्र बिंसी परेरा के गोवर्धन विलास इलाके में स्थित घर पर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि खुद को गोली मारने से पहले भरत मिश्रा ने फेसबुक पर एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने पत्नी कौशल्या मिश्रा और महिला मित्र बिंसी परेरा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस सुसाइड नोट में भरत मिश्रा ने आरोप लगाया था कि पत्नी ने 21 साल में कभी उसे पत्नी का सुख नहीं दिया। इसके साथ ही बिंसी को अपनी दूसरी पत्नी बताते हुए भरत ने लिखा था कि वह भी उसकी पत्नी की बहकावे में आकर उससे विवाद करती थी।

भरत मिश्रा के भाई चन्द्रशेखर ने भरत की बिंसी परेरा के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चन्द्रशेखर ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि बिंसी परेरा को पता था कि उसका भाई भरत मिश्रा शादीशुदा था, फिर भी वह उसे परेशान करती थी। बिंसी परेरा आए दिन रुपयों की मांग करती थी, साथ ही शादी करने का दबाव बनाती थी। इसी तनाव के चलते भरत मिश्रा ने बिंसी परेरा के घर पर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम करवाकर भरत मिश्रा का शव उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आत्महत्या के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल का भरत मिश्रा के पास लाइसेंस था या नहीं।

भरत मिश्रा द्वारा फेसबुक पर लिखे गए सुसाइड नोट को आप यहां पढ़ सकते हैं।


टैग्स पत्रकार आत्महत्या उदयपुर प्रेमिका
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

2 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

2 days ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

3 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

16 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

14 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

14 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

19 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

18 hours ago