होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार आकाश भार्गव, CM समेत कई नेताओं-पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार आकाश भार्गव, CM समेत कई नेताओं-पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
काफी समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे आकाश भार्गव, दिल्ली में इलाज के दौरान हुआ निधन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
रांची के जाने-माने पत्रकार आकाश भार्गव का निधन हो गया है। ‘न्यूज11 भारत’ (News11 Bharat) के वरिष्ठ पत्रकार आकाश भार्गव काफी समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली स्थित ‘इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरीज साइंसेज’ (ILBS) में उनका इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाज के दौरान ही शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
बताया जाता है कि आकाश भार्गव के बेहतर इलाज के लिए पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके परिजनों को आर्थिक सहायता सौंपी थी। आकाश के निधन की खबर सुनते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
आकाश भार्गव के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल रमेश बैस समेत तमाम नेताओं और पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
टैग्स श्रद्धांजलि पत्रकार का निधन आकाश भार्गव न्यूज11 भारत