होम / मीडिया फोरम / पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम: हरिवंश नारायण सिंह

पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम: हरिवंश नारायण सिंह

वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने ‘साहित्य आजतक’ में पब्लिक, पॉलिटिक्स और पत्रकारिता की चुनौतियों पर खुलकर रखी अपनी बात

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

दिल्ली में साहित्य के सितारों का महाकुंभ यानी साहित्य आजतक 2025 जारी है। 21 से 23 नवंबर तक नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें कला, साहित्य और संगीत के क्षेत्र की शख्सियत समेत तमाम राजनीतिक दिग्गज भी शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को ‘साहित्य आजतक’ में वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने भी शिरकत की। इस दौरान पब्लिक, पॉलिक्टिस और पत्रकारिता की चुनौतियां-सत्र में उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत से लेकर राजनीतिक सफर को लेकर चर्चा की। इस मौके पर हरिवंश नारायण सिंह का कहना था कि राजनीति समाज को दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण कला है, जिसे समझना और उसका अध्ययन करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि राजनीति का असल उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन है, और यदि राजनीति सफल होती है तो शासन-व्यवस्था भी प्रभावी ढंग से काम करती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हाथरस और लखीमपुर खीरी जैसे मुद्दों पर जनता की राजनीतिक समझ धीरे-धीरे विकसित होती है और पब्लिक एजुकेशन एक सतत प्रक्रिया है।

पत्रकारिता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हर दौर की चुनौतियां अलग होती हैं, लेकिन पत्रकारिता हमेशा समाज को जागरूक करने का सबसे मजबूत माध्यम रही है। जयप्रकाश आंदोलन से प्रभावित होकर पत्रकारिता में आए हरिवंश ने बताया कि युवा पत्रकार के रूप में उनका लक्ष्य हमेशा रहा कि मीडिया सामाजिक बदलाव में सकारात्मक भूमिका निभाए।

हरिवंश ने कहा कि पॉलिटिक्स और साहित्य दोनों मिलकर समाज को दिशा देते हैं, और आज भी राजनीति से ऊपर साहित्य की भूमिका अधिक व्यापक है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एक कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि पॉलिटिक्स एक कला है, जिसको हमने नजरअंदाज किया है। हरिवंश नारायण सिंह का कहना था, ‘मैं मानता हूं कि पॉलिटिक्स समाज को चेंज करने का तरीका है और पत्रकारिता लोगों को इनफॉर्म करके सजग बनाने और जागरूक बनाने का सबसे बड़ा सशक्त माध्यम है।’

कार्यक्रम के बाद हरिवंश नारायण सिंह ने सोशल मीडिया पर भी अपनी भावनाएं साझा कीं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उन्होंने लिखा है, ‘कल (22 नवंबर) का दिन यादगार रहा. इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से आयोजित होनेवाले साहित्य और संस्कृति के सालाना उत्सव 'साहित्य आज तक' में जाने का अवसर मिला. उत्सव के दो आयोजनों में सहभागी बना. पहला आयोजन अंजना ओम कश्यप जी से संवाद का था. दूसरा अवसर, साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करनेवाले ज्ञानी—गुणी जनों के सम्मान का. 'इंडिया टुडे' के साहित्य वार्षिकी के लोकार्पण का भी अवसर मिला. ऐसे विशेष सार्थक आयोजन के लिए इंडिया टुडे ग्रुप को बधाई और हमें आमंत्रित करने के लिए हार्दिक आभार.’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

13 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

11 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

16 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

15 hours ago