होम / मीडिया फोरम / कोविड-19 ने निगल ली एक और पत्रकार की जिंदगी

कोविड-19 ने निगल ली एक और पत्रकार की जिंदगी

‘जर्नलिस्ट्स फोरम असम’ (JFA) ने उदलगिरी के पत्रकार धनेश्वर राभा के कोविड-19 की चपेट में आकर हुए असामयिक निधन पर शोक जताया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘जर्नलिस्ट्स फोरम असम’ (JFA) ने उदलगिरी के पत्रकार धनेश्वर राभा के कोविड-19 की चपेट में आकर हुए असामयिक निधन पर शोक जताया है। ‘जर्नलिस्ट्स फोरम असम’ का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत में इस महामारी के कारण अपनी जान गंवाने वाले धनेश्वर पहले पत्रकार हैं।

बताया जाता है कि करीब 35 वर्षीय धनेश्वर को किडनी संबंधी बीमारी हो गई थी, जिसके लिए उनका कुछ समय से नियमित तौर पर डायलिसिस चल रहा था। बाद में उन्हें कोविड-19 की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर छह सितंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। राभा के परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बच्चे हैं।

राभा के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए ‘जर्नलिस्ट्स फोरम असम’ का कहना है कि देश में कोरोना का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है और तमाम मीडियाकर्मी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ‘जर्नलिस्ट्स फोरम असम’ ने अपील की है कि ग्राउंड रिपोर्टिंग करते समय पत्रकारों को काफी सावधानी बरतनी चाहिए।

‘जर्नलिस्ट्स फोरम असम’ के प्रेजिडेंट रूपम बरुआ (Rupam Barua) और सेक्रेट्री नावा ठाकुरिया (Nava Thakuria) ने महामारी के इस दौर में अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से निभाने के लिए मीडियाकर्मियों की सराहना भी की है।


टैग्स पत्रकार की मौत कोविड-19 कोरोनावायरस Journalists’ Forum Assam जर्नलिस्ट फोरम असम जेएफए धनेश्वर राभा
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

5 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

2 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 hour ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

5 hours ago