होम / मीडिया फोरम / ‘सहज सन्यास मिशन’ का सर्वधर्म ऑनलाइन आध्यात्मिक मिलन 26 जुलाई को

‘सहज सन्यास मिशन’ का सर्वधर्म ऑनलाइन आध्यात्मिक मिलन 26 जुलाई को

हर सेशन ऑनलाइन होगा और इसकी अवधि 45 मिनट रहेगी। इस सेशन में कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है और यह बिल्कुल मुफ्त है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

समाज में एकता, प्रेम व भाईचारे को बढ़ाने के लिए ‘सहज सन्यास मिशन’ की ओर से ‘सर्वधर्म ऑनलाइन आध्यात्मिक मिलन’ (Inter faith online spiritual meet) के रूप में एक पहल शुरू की गई है।

‘सहज सन्यास मिशन’ की ओऱ से दी गई जानकारी के अनुसार, ‘सर्वधर्म ऑनलाइन आध्यात्मिक मिलन’ का सेशन प्रत्येक महीने के आखिरी शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे हुआ करेगा। हर सेशन ऑनलाइन होगा और इसकी अवधि 45 मिनट रहेगी। इस सेशन में कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है और यह बिल्कुल मुफ्त है।

‘सर्वधर्म ऑनलाइन आध्यात्मिक मिलन’ का इस माह का सेशन 26 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे शुरू होगा और सवा सात बजे समाप्त होगा। प्रत्येक सेशन में एक मॉडरेटर और चार वक्ता होते हैं। हर वक्ता दुनिया के किसी एक धर्म के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी देकर उसका अर्थ और महत्व समझाता है। हर वक्ता लगभग आठ मिनट का समय लेता है। इस सेशन की भाषा हिंग्लिश यानी हिंदी और अंग्रेजी मिक्स है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें।

26 जुलाई की शाम साढ़े छह बजे इस सेशन से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के कृपया 62846-96674 पर संपर्क कर सकते हैं।


टैग्स कार्यक्रम सहज सन्यास मिशन सर्वधर्म ऑनलाइन आध्यात्मिक मिलन
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

8 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

12 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

12 hours ago