होम / मीडिया फोरम / लंदन की संसद में भारतीय पत्रकार मनोज मनु को मिला सम्मान
लंदन की संसद में भारतीय पत्रकार मनोज मनु को मिला सम्मान
लंदन के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ लॉर्ड्स में सोमवार शाम एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें भारत में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
लंदन के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ लॉर्ड्स में सोमवार शाम एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें भारत में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में iTV न्यूज नेटवर्क के कार्यकारी संपादक एवं इंडिया न्यूज चैनल के प्रमुख मनोज मनु को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल हुए कई दिग्गज नेता और अधिकारी
यह कार्यक्रम ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद और कॉमनवेल्थ मामलों के पार्लियामेंट अंडर सेक्रेटरी एंड्रयू रिचर्ड रोसिंडेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उनके साथ लॉर्ड रामा रेंजर और यूके सरकार के कई वरिष्ठ राजनेता और अधिकारी भी इस समारोह में मौजूद रहे।
विकसित भारत 2047 पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें भारत की वैश्विक स्तर पर उभरती कूटनीतिक, राजनीतिक और आर्थिक ताकत पर रोशनी डाली गई। भारत से आए कई सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भी इस चर्चा में भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
मनोज मनु को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मनोज मनु को सम्मानित किया गया। वर्षों से भारतीय मीडिया में सक्रिय मनोज मनु ने पत्रकारिता की निष्पक्षता, साहस और गहन विश्लेषण के लिए अपनी अलग पहचान बनाई है। यह सम्मान भारतीय पत्रकारिता की साख को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और मजबूत करने वाला है।
संसद भवन में हुआ रात्रिभोज
सम्मान समारोह के बाद इंग्लैंड की संसद हाउस ऑफ लॉर्ड्स में एक विशेष रात्रिभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी अतिथियों ने भाग लिया और भारत-यूके संबंधों पर अनौपचारिक चर्चाएं भी हुईं।
यह सम्मान केवल मनोज मनु की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय पत्रकारिता की अंतरराष्ट्रीय पहचान और प्रभाव का प्रतीक भी है।
टैग्स