होम / मीडिया फोरम / Adventure Tourism Meet का दूसरा संस्करण आयोजित करेगा Indian Express Online Media
Adventure Tourism Meet का दूसरा संस्करण आयोजित करेगा Indian Express Online Media
उत्तराखंड अपने ऊंचे पर्वतों, घने जंगलों के कारण भारत में Adventure Tourism की अगुवाई कर रहा है। पैराग्लाइडिंग और विंटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां यहां लंबे समय से होती रही हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
Indian Express Online Media 27 जून, 2025 को देहरादून के हयात सेंट्रिक होटल (Hyatt Centric) में Adventure Tourism Meet (ATM) के दूसरे संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य भारत में, विशेषकर पर्वतीय राज्यों में Adventure Tourism की संभावनाओं को सामने लाना, स्थानीय समुदायों की भागीदारी, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी (टिकाऊपन) पर बातचीत को बढ़ावा देना है।
Indian Express Online Media ने पिछले कुछ सालों में टिकाऊ और जिम्मेदार पर्यटन पर राष्ट्रीय स्तर पर एक विमर्श की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई है। इसने विचारकों, पॉलिसी मेकर्स, टूर ऑपरेटर्स और इनोवेटर्स को एक मंच पर लाकर ट्रेवल और टूरिज्म इकोसिस्टम में नए अवसर पैदा किए हैं।
ATM का पहला संस्करण 2024 में शिलांग में हुआ था, जिसकी नॉर्थ-ईस्ट की पर्यटन क्षमता को और इस क्षेत्र में व्यापक चुनौतियों और अवसरों को सामने लाने के लिए सराहना की गयी थी। अब देहरादून में इसका दूसरा संस्करण इंडियन एक्सप्रेस की region-specific, action-oriented डायलॉग की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
उत्तराखंड अपने ऊंचे पर्वतों, नदियों और घने जंगलों के कारण भारत में Adventure Tourism की अगुवाई कर रहा है। ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और विंटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां यहां लंबे समय से होती रही हैं। राज्य की आध्यात्मिक विरासत, इंफ्रास्ट्रक्चर और पॉलिसी सपोर्ट उत्तराखंड को इस क्षेत्र में एक प्रयोगशाला और लॉन्चपैड दोनों बनाता है।
टैग्स