होम / मीडिया फोरम / महिला जर्नलिस्ट ने लगाया मौत को गले, ठहराया सपा नेता को जिम्मेदार

महिला जर्नलिस्ट ने लगाया मौत को गले, ठहराया सपा नेता को जिम्मेदार

‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे’ के ठीक एक दिन बाद एक महिला जर्नलिस्ट की आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। महिला पत्रकार ने अपनी मौत के लिए स्थानीय सपा नेता को जिम्मेदार ठहराया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे’ के ठीक एक दिन बाद एक महिला जर्नलिस्ट की आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। महिला पत्रकार ने अपनी मौत के लिए स्थानीय सपा नेता को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले का है, जहां शहर के लोहता क्षेत्र में रहने वाली स्वतंत्र पत्रकार रिजवाना तबस्सुम ने सोमवार सुबह अपने घर फांसी लगाकर जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को सुबह दस बजे तक परिजनों कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन इसके बावजूद रिजवाना अपने कमरे से बाहर नहीं आयीं, तो परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को फोन किया। जब पुलिस ने आकर कमरे का दरवाजा तोड़ा, तब उनका शव पंखे से लटका मिला।

कमरे से मिले सुसाइड नोट में रिजवाना ने स्थानीय सपा कार्यकर्ता शमीम नोमानी को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है। बताया जा रहा है कि शमीम समाजवादी पार्टी के नेता हैं।

इस नोट के आधार पर रिजवाना के पिता अजीजुल हकीम ने लोहता थाने में शमीम नोमानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में रिजवाना के पिता ने कहा है कि शमीम बार-बार उनकी बेटी को तंग किया करता था।

रिजवाना ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच चल रही है। फिलहाल उसके मोबाइल और लैपटॉप को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

काशी विद्यापीठ और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद रिजवाना बीते कई सालों से पत्रकारिता कर रही थीं। फ्रीलांस जर्नलिस्ट के तौर पर वे ‘द वायर’ सहित विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नियमित रूप से रिपोर्ट किया करती थीं, जिनमें ‘बीबीसी हिंदी’, ‘दि प्रिंट’ और ‘दि क्विंट’ आदि शामिल हैं।

  


टैग्स पत्रकार सुसाइड रिजवाना तबस्सुम
सम्बंधित खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

38 minutes ago

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

2 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

2 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

2 days ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

3 days ago


बड़ी खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

38 minutes ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

6 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

6 hours ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

46 minutes ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

6 hours ago