होम / मीडिया फोरम / मेरी या मेरे मंत्रालय में कोई गड़बड़ी मिले, तो खुलकर उजागर करे मीडिया: नितिन गडकरी

मेरी या मेरे मंत्रालय में कोई गड़बड़ी मिले, तो खुलकर उजागर करे मीडिया: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना सिर्फ सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि मीडिया और अखबारों की भी अहम भूमिका है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना सिर्फ सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि मीडिया और अखबारों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि यदि सरकार में कोई गड़बड़ी नजर आए, तो उसे बेझिझक उजागर करें, लेकिन साथ ही अच्छे कार्यों को भी सराहना मिलनी चाहिए।

सरकार की आलोचना करें, लेकिन सकारात्मक खबरें भी दिखाएं

रविवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा कि यदि उनके मंत्रालय में कोई गड़बड़ी होती है, तो उसे भी मीडिया को बिना किसी दबाव के उजागर करना चाहिए। उन्होंने कहा, "मान्यता और सम्मान आपके व्यक्तित्व से नहीं, बल्कि आपके चरित्र और गुणों से मिलता है। आजकल अच्छा काम करने के बाद आपको कोई नहीं पूछता। कई बार अच्छा काम होने के बावजूद उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि नकारात्मक खबरें सुर्खियों में छा जाती हैं।" गडकरी के अनुसार, समाज में बदलाव लाने के लिए यह जरूरी है कि अच्छे कार्यों को भी प्रमुखता मिले। साथ ही जो गलत है उसके बारे में जागरूकता भी होनी चाहिए।

गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय में यदि कोई ठेकेदार या टोल ऑपरेटर गड़बड़ी करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में दोषियों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा या फिर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जाएगा।

यदि मेरी भी गलती हो, तो खुलकर आलोचना करें

मीडिया से संवाद करते हुए गडकरी ने कहा, "यदि सरकार में कुछ गलत हो रहा है, तो पत्रकारों को बिना झिझक उसकी आलोचना करनी चाहिए। यदि मेरे मंत्रालय में भी कोई गड़बड़ी मिले, तो खुलकर उजागर करें। यदि गलती मेरी होगी, तो मेरी भी कड़ी आलोचना करें।" उन्होंने कहा कि सरकार की जवाबदेही जनता के प्रति होती है और वही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

2 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

2 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

2 days ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

3 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

19 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

17 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

17 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

22 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

22 hours ago