होम / मीडिया फोरम / HT मीडिया से जुड़े शरद सक्सेना के बारे में आई ये बुरी खबर
HT मीडिया से जुड़े शरद सक्सेना के बारे में आई ये बुरी खबर
HT मीडिया के साथ शरद सक्सेना करीब 15 साल से जुड़े हुए थे और ह्यूमन रिसोर्सेज, प्रॉडक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘एचटी मीडिया’ (HT Media) के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (एचआर और ऑपरेशंस) शरद सक्सेना का सोमवार को निधन हो गया है। बताया जाता है कि वह कैंसर से जूझ रहे थे। एचटी मीडिया के साथ शरद सक्सेना करीब 15 साल से जुड़े हुए थे और ह्यूमन रिसोर्सेज, प्रॉडक्शन और सप्लाई चेन मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
एचटी मीडिया को जॉइन करने से पूर्व सक्सेना ‘ऑयशर’ (Eicher), ‘पेप्सिको’ (Pepsico) और ‘परफेटी’ (Perfetti) जैसी कंपनियों में बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके थे। उन्होंने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।
टैग्स निधन एचटी मीडिया ह्यूमन रिसोर्सेज ऑपरेशंस शरद सक्सेना