होम / मीडिया फोरम / हरियाणा सरकार ने जवाहर सिंह यादव को नियुक्त किया मुख्यमंत्री का OSD
हरियाणा सरकार ने जवाहर सिंह यादव को नियुक्त किया मुख्यमंत्री का OSD
हरियाणा सरकार ने जवाहर सिंह यादव को मुख्यमंत्री का ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में जवाहर सिंह यादव का यह दूसरा कार्यकाल है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हरियाणा सरकार ने भाजपा नेता जवाहर सिंह यादव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगा। इस बारे में हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से 24 जनवरी 2023 को आदेश जारी किए गए हैं।
इन आदेशों में कहा गया है कि जब तक मुख्यमंत्री चाहेंगे, जवाहर सिंह यादव मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। इन आदेशों के अनुसार इस पद पर जवाहर सिंह की नियुक्ति के बारे में अन्य सेवा शर्तें बाद में जारी की जाएंगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में जवाहर सिंह यादव का यह दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले भी वह मनोहर लाल के पिछले कार्यकाल में ओएसडी रहे हैं। इसके बाद उन्हें हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया था।
अपनी इस नियुक्ति के बारे में जवाहर सिंह यादव ने एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में जवाहर सिंह यादव का कहना है, ‘मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को एक बार पुनः दायित्व देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar जी एवं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार धन्यवाद।’
मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को एक बार पुनः दायित्व देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar जी एवं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार धन्यवाद?? pic.twitter.com/EYiwuBSVAI
— Jawahar Yadav (@jawaharyadavbjp) January 24, 2023
टैग्स मनोहर लाल खट्टर हरियाणा सरकार जवाहर सिंह यादव ओएसडी ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी