होम / मीडिया फोरम / बीमारी से लड़ रहे वरिष्ठ पत्रकार को मुख्यमंत्री ने भेजी आर्थिक मदद
बीमारी से लड़ रहे वरिष्ठ पत्रकार को मुख्यमंत्री ने भेजी आर्थिक मदद
फरीदाबाद के वरिष्ठ और वयोवृद्ध पत्रकार अमरनाथ बागी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। इलाज पर होने वाला खर्च वहन न कर पाने के चलते उन्होंने मदद की अपील की थी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
फरीदाबाद के वरिष्ठ और वयोवृद्ध पत्रकार अमरनाथ बागी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। इलाज पर होने वाला खर्च वहन न कर पाने के चलते उन्होंने मदद की अपील की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वयोवृद्ध पत्रकार अमरनाथ बागी को इलाज के लिए दो लाख रुपए की आर्थिक मदद भेजी है।
वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ बागी ने मुख्यमंत्री की समय पर की गई इस मदद के लिए उनका धन्यवाद किया है। अमरनाथ बागी शेर-ए-हरियाणा समाचार पत्र के संपादक हैं और गत लगभग 70 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं। वे 94 वर्ष के हैं।
पूरी उम्र पत्रकारिता और समाज के लिए समर्पित वरिष्ठ पत्रकार बागी इलाज पर होने वाला खर्च वहन करने में सक्षम नहीं थे और उन्होंने इसके लिए मदद की मांग की थी। यह सूचना जब मुख्यमंत्री को मिली तो वह उनकी मदद के लिए आगे आए और दो लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देने के आदेश दिए। सोमवार को यह राशि बागी के खाते में पहुंच गई।
टैग्स मनोहर लाल खट्टर वरिष्ठ पत्रकार आर्थिक सहायता हरियाणा के मुख्यमंत्री 2 लाख रुपए अमरनाथ बागी