होम / मीडिया फोरम / ‘वेंकैया जी के व्यक्तित्व की यही खूबियां हम जैसे असंख्य लोगों को प्रेरित करती हैं’

‘वेंकैया जी के व्यक्तित्व की यही खूबियां हम जैसे असंख्य लोगों को प्रेरित करती हैं’

आदरणीय वेंकैया नायडू जी का वही स्नेह। पुरानी आत्मीयता। अपनापन का भाव हमेशा अंतर्मन को अभिभूत करता है। ऊर्जा देता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

हैदराबाद में (11 जुलाई) था। गुरु पूर्णिमा के एक दिन बाद। अवसर था, राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय, भारत सरकार) का स्वर्ण जयंती समारोह,'दक्षिण संवाद'। इस कार्यक्रम में सहभागी बनने की योजना बनी, तभी तय किया कि उस शाम रुककर आदरणीय वेंकैया नायडू जी M. Venkaiah Naidu से मिलूंगा। मिला। उनका वही स्नेह। पुरानी आत्मीयता। अपनापन का भाव हमेशा अंतर्मन को अभिभूत करता है। ऊर्जा देता है। संसदीय राजनीति में, सदन में आने के बाद, उच्च सदन की गरिमा, मर्यादा, अनुशासन, संसदीय परंपरा, मूल्य उनसे सीखा। उनके संवाद में 'वन लाइनर' मुहावरे या देशज लोकोक्तियां, कमेंट्स, हमेशा बड़े ज्ञानप्रद रहें। सदन में आने के बाद उनके प्रति गहरे आदर और सम्मान के साथ गुरु भाव भी रहा। इसलिए गुरुपूर्णिमा के अगले दिन मिलकर,अंतर्मन को प्रसन्नता हुई।

आदरणीय वेंकैया जी आजादी की लड़ाई के श्रेष्ठ मूल्यों के मुखर वक्ता हैं। देश के कोने- कोने में विस्मृत आजादी के नायकों का लगातार स्मरण, उन पर लिखना, उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है। गांव, ग्रामीण विकास, छात्र, युवा,खेती,किसानी समेत ऐसे महत्वपूर्ण और जमीनी विषयों पर लगातार चिंतन करते हैं। फिर मौलिक और नए ढंग से लिखते हैं। उनका यह रचनात्मक सरोकार, सृजनात्मक सक्रियता, सार्वजनिक जीवन में हम सबको प्रेरित करता है। वेंकैया जी के व्यक्तित्व की अनेक खूबियां हम जैसे न जाने कितने असंख्य लोगों को प्रेरित करती हैं। हम सब इन पक्षों पर अक्सर चर्चा करते हैं।

सार्वजनिक जीवन में वेंकैया जी की सक्रियता लगातार बनी हुई है। यह जानकर प्रेरणा मिली। युवाओं, महिलाओं को कम्प्यूटर शिक्षा, तकनीक से जोड़ने का काम, उनका वर्षों से जारी अभियान है। यह उनकी दूरदर्शिता का ही प्रमाण है कि कंप्यूटर और सूचना तकनीक के नए युग की शुरुआत होते ही इन्होंने ग्रामीण नौजवानों को  इससे जोड़ने व जुड़ने के लिए प्रेरित करने और मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा देने का अभियान शुरू कर दिया था। समय के अनुरूप समाज, देश को गढ़ने का अभियान। मालूम हुआ कि महीने में एक बार अपने मूल गांव नेल्लूर जाते हैं। वहां स्थानीय लोगों से संवाद करते हैं।

हैदराबाद उनके घर पर आंध्रप्रदेश,तेलंगाना, दक्षिण भारत के अन्य हिस्से के सुदूर इलाके से लोग नियमित मिलने आते हैं। देश के अलग- अलग हिस्से से भी।  वेंकैया जी सबको समय देते हैं। अपने अनुभव से समाज को सुंदर बनाने, देश को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।

वेंकैया जी का सार्वजनिक जीवन लंबा रहा है। इमरजेंसी के दिनों में जेल में बंद रहकर भी इनकी बड़ी सक्रियाता रही। जिस पार्टी से इनका जुड़ाव रहा,उसके विचारों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहे। पार्टी में अध्यक्ष पद तक पहुंचे। फिर संवैधानिक पदों पर आए।। प्रतिबद्धता और समर्पण  के साथ,संवैधानिक दायित्व का निर्वहन किया।  यह स्वअनुशासन, नैतिक मूल्य प्रेरक है।

वेंकैया जी की लिखने-पढ़ने में शुरू से ही गहरी रुचि रही है। भारतीय इतिहास, परंपरा,संस्कृति विषयों में उनकी दिलचस्पी और ज्ञान, दोनों अदभुत है। इसलिए उनसे मिलने गया तो उनकी रुचि के अनुरूप उन्हें एक महत्वपूर्ण किताब भेंट की। हाल में आई दुनिया के मशहूर इतिहासकार विलियम डेलरिंपल की बहुचर्चित  किताब, The Golden Road : How Ancient India Transformed the World। यह पुस्तक वेंकैया जी के रुचि के अनुरूप लगी। इसमें भारत के हजारों वर्षों की सांस्कृतिक यात्रा का प्रामाणिक विवरण है। यह भी है कि हजारों वर्षों का भारत का इतिहास, दुनिया को कैसे प्रभावित करता रहा है। अनेक अनसुने प्रसंग हैं। भारत की मिट्टी की ताकत, समृद्ध परंपरा,सांस्कृतिक वैभव और विरासत का तथ्यात्मक रूप में, रोचक तरीके से वर्णन है, इस किताब में। वेंकैया जी ऐसे विषयों में गहरी रुचि रखते हैं। भारत की हर भाषा,संस्कृति,परंपरा से उनका आत्मीय अनुराग है।

उन्हें जो किताब भेंट की, उस पर अपनी ओर से लिखा, ‘With deep respect and gratitude to sri M.Venkaiah Naidu jee, who has been guiding light, source of inspiration and igniting the best within me.’

(राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की फेसबुक वॉल से साभार)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

11 hours ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

12 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

1 day ago

डॉ. अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान’

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में सीजेआई ने किया सम्मानित।

3 days ago

साप्ताहिक राशिफल (16 फरवरी से 22 फरवरी) : मीडिया के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह

यह सप्ताह मीडिया से जुड़े लोगों के लिए करियर, अवसर, प्रतिष्ठा और नए बदलावों के लिहाज से क्या खास संकेत लेकर आया है? क्या आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी या किसी बड़ी उपलब्धि का अवसर मिलेगा?

3 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

9 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

19 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

19 hours ago