होम / मीडिया फोरम / डॉ. वेद प्रताप वैदिक के निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जताया दुख, दी श्रद्धांजलि
डॉ. वेद प्रताप वैदिक के निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जताया दुख, दी श्रद्धांजलि
आगरा में आयोजित वर्चुअल शोक सभा में एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक देवी प्रसाद गुप्ता ने भगवान से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
जाने-माने पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक के निधन पर ‘ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश ने भी दुख जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही भगवान से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक देवी प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि कार्ल मार्क्स, अल्बर्ट आइंस्टाइन और स्टीफन हॉकिंग के साथ ही अब हम अगले 14 मार्च को वैदिक जी की भी पुण्यतिथि मनाएंगे, क्योंकि काल के क्रूर हाथों ने इसी तारीख को वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक को हमसे छीन लिया है।
मंगलवार को आयोजित वर्चुअल शोक सभा में उन्होंने कहा कि 14 मार्च को इस दुनिया के तीन जाने-माने लोगों की डेथ एनिवर्सरी है-कार्ल मार्क्स, अल्बर्ट आइंस्टाइन और स्टीफन हॉकिंग। तीनों अपने अपने फील्ड में शीर्ष व्यक्तित्व रहे हैं और दुनिया को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। अब वैदिक जी भी इसी तारीख को दुनिया को अलविदा कह गए हैं।
आगरा में आयोजित वर्चुअल शोक सभा में राष्ट्रीय संयोजक देवी प्रसाद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी, प्रांतीय संगठन मंत्री नरेश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना आगरा मंडल अध्यक्ष, श्याम सुंदर पराशर आगरा, विनोद अग्रवाल मथुरा, उद्देश्य तिवारी फिरोजबाद व आलोक शाक्य मैनपुरी जिलाध्यक्ष के साथ श्रीकांत पराशर, नीरज परिहार, अनुपम चतुर्वेदी, राजेश शर्मा, उमेंद्र भदौरिया व रामहेत शर्मा आदि ने भी दुःख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।
टैग्स निधन डॉ. वेद प्रताप वैदिक श्रद्धांजलि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन