होम / मीडिया फोरम / ‘भारत एक्सप्रेस’ चैनल की पहली सालगिरह, खोजी पत्रकारिता के तय किए कई आयाम

‘भारत एक्सप्रेस’ चैनल की पहली सालगिरह, खोजी पत्रकारिता के तय किए कई आयाम

खबरों की दुनिया में खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती थी, लेकिन कहते हैं कि जब लक्ष्य बड़ा हो तो चुनौतियों की चिंता नहीं करते। इसी हौसले के साथ ‘भारत एक्सप्रेस’ ने अपना सफर शुरू किया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘कल क्या होगा कभी मत सोचो, क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल दे’, इसी सोच के साथ देश के जाने-माने पत्रकार उपेन्द्र राय ने एक फरवरी 2023 को ‘भारत एक्सप्रेस’ नेशनल न्यूज चैनल की बुनियाद रखी थी। बीते एक साल के सफर में खबरों की आपा-धापी के बीच ‘भारत एक्सप्रेस’ की लोकप्रियता ने वक्त की तस्वीर बदल दी। यही वह तारीख है जब बाजारू वादे से हटकर सत्य, साहस और समर्पण की भावना के साथ दिल्ली के पांच सितारा होटल में ‘भारत एक्सप्रेस’ चैनल की नींव रखी गई थी।

“मंजिलें क्या हैं, रास्ता क्या है, जब हौसला हो तो फिर फासला क्या है”

खबरों की दुनिया में खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती थी, लेकिन कहते हैं कि जब लक्ष्य बड़ा हो तो चुनौतियों की चिंता नहीं करते। इसी हौसले के साथ ‘भारत एक्सप्रेस’ ने अपना सफर शुरू किया, जिसकी झलक ‘भारत एक्सप्रेस’ के चेयरमैन उपेन्द्र राय के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। चेयरमैन उपेन्द्र राय का कहना था कि मंजिलें क्या हैं… रास्ता क्या है… जब हौसला हो तो फिर फासला क्या है।

“ऐसी खबर करो कि मिसाल बन जाए”

पत्रकारिता, राजनीति और फिल्म जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में एक पत्रकार की साकार सोच आकार ले रही थी। भरोसा ‘भारत एक्सप्रेस’ के सीएमडी उपेन्द्र राय पर था और खबरों की भीड़ में कुछ अलग करने की उनकी सोच ने कुछ यही कहा, “काम कुछ ऐसा करो कि पहचान बन जाए… आपका हर कदम एक निशान बन जाए… खबरों की भीड़ में खबर तो हर कोई बना लेता है… कुछ ऐसी खबर करो कि मिसाल बन जाए….”

सत्य, साहस और समर्पण के फलसफे को फलीभूत करने की खातिर ‘भारत एक्सप्रेस’ परिवार के कदम बढ़ चुके थे। सत्य और साहस के साथ खबरों के प्रति समर्पण से सरोकार रखते हुए आम लोगों से जुड़े मुद्दों से ‘भारत एक्सप्रेस’ चैनल ने अपने कदम पत्रकारिता की दुनिया में बढ़ा दिए और थोड़े वक्त में भारत के हर एक कोने में अपनी तेज रफ्तार के साथ ‘भारत एक्सप्रेस’ पहुंचने में कामयाब हो गया. खबरों के इस बाजार में जहां अप मार्केट खबरों को तरजीह देने का चलन है, वहीं ‘भारत एक्सप्रेस’ चैनल ने अप मार्केट और डाउन मार्केट खबरों की खाई को पाट दिया।

खोजी पत्रकारिता के कई आयाम तय किये

बता दें कि भारत एक्सप्रेस चैनल ने सत्य के रास्ते पर चलते हुए कभी फरेब से समझौता नहीं किया। सिस्टम में बैठे शातिरों को बेनकाब करने का साहस दिखाया और खबरों के प्रति इसी समर्पण का नतीजा था कि खोजी पत्रकारिता के कई आयाम तय किये, जिसमें ऑपरेशन पुष्पक के जरिए भ्रष्टाचारियों को बेनकाब किया।

एक साल के सफर में कई चुनौतियां आईं

ये सच है कि ‘भारत एक्सप्रेस’ के लिए बीते एक साल के सफर के दौरान चुनौतियां बहुत आईं, लेकिन भरोसे की बुनियाद पर खड़ी खबरों की ये इमारत हर दिन बुलंद होती चली गई। बात इवेंट की हो या फिर बड़ी खबरों की भीड़ में अपनी पहचान बनाने की… ‘भारत एक्सप्रेस’ हमेशा अलग सोच और जज्बे के साथ नजर आया। बात जी20 शिखर सम्मेलन की हो,  तब भी ‘भारत एक्सप्रेस’ खबरों के शिखर पर रहा।

एक साल के भीतर खबरों की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का नतीजा ही था कि भारतीय जनता पार्टी के दीवाली मिलन समारोह में पत्रकारों की भीड़ में ‘भारत एक्सप्रेस’ के सीएमडी उपेन्द्र राय न सिर्फ पहली कतार में नजर आए, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका अभिवादन भी स्वीकार किया।

(प्रेस रिलीज)


टैग्स न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस
सम्बंधित खबरें

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

7 hours ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

8 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

1 day ago

डॉ. अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान’

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में सीजेआई ने किया सम्मानित।

3 days ago

साप्ताहिक राशिफल (16 फरवरी से 22 फरवरी) : मीडिया के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह

यह सप्ताह मीडिया से जुड़े लोगों के लिए करियर, अवसर, प्रतिष्ठा और नए बदलावों के लिहाज से क्या खास संकेत लेकर आया है? क्या आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी या किसी बड़ी उपलब्धि का अवसर मिलेगा?

3 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

7 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago