होम / मीडिया फोरम / पत्रकार, न्यूज पोर्टल के खिलाफ ट्विटर पोस्ट को लेकर प्राथमिकी दर्ज

पत्रकार, न्यूज पोर्टल के खिलाफ ट्विटर पोस्ट को लेकर प्राथमिकी दर्ज

दिल्ली पुलिस ने एक पत्रकार और एक न्यूज पोर्टल के ट्विटर हैंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली पुलिस ने एक पत्रकार और एक न्यूज पोर्टल के ट्विटर हैंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर ‘हिंदू महापंचायत’ कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट का दावा करने के बाद समुदायों के बीच कथित तौर पर नफरत फैलाने का आरोप लगा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्वीट से संकेत मिला था कि पत्रकारों को उनके धर्म के लिए निशाना बनाया गया और इससे माहौल खराब हो सकता था। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में दर्ज की गई यह चौथी एफआईआर है और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रविवार को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी मैदान में पुलिस की अनुमति के बिना आयोजित कार्यक्रम में कथित रूप से अभद्र भाषा के लिए विवादास्पद पुजारी यति नरसिंहानंद और अन्य वक्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कुछ अन्य पत्रकारों की शिकायत पर दो अन्य प्राथमिकी दर्ज की गईं थी। पत्रकारों ने उनके साथ मारपीट की शिकायत की थी।

पुलिस ने कहा कि एक ट्विटर हैंडल पत्रकार मीर फैसल का है, जो एक न्यूज पोर्टल के लिए काम करते हैं, और एक अन्य न्यूज पोर्टल ‘आर्टिकल 14’ का है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है।

रविवार को एक ट्वीट में पत्रकार ने आरोप लगाया था कि महापंचायत में हिंदुओं की भीड़ द्वारा दो मुस्लिम मीडियाकर्मियों पर हमला किया गया और उन्हें हिरासत में भी लिया गया।

न्यूज पोर्टल ‘आर्टिकल 14’ ने ट्वीट किया था, ‘पांच पत्रकार, जिनमें से चार मुस्लिम थे, उक्त न्यूज पोर्टल के लिए ‘असाइनमेंट’ पर थे, उन्हें मुखर्जी नगर पुलिस थाने ले जाया गया, जब कार्यक्रम में भीड़ ने उन पर हमला किया और वीडियो को डिलीट कर दिया।’

हालांकि, पुलिस ने किसी को भी हिरासत में लेने की बात से इनकार किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोर्टल के संपादक ने कहा कि उन्हें अभी तक प्राथमिकी की प्रति नहीं मिली है और फिलहाल उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा, ‘मुखर्जी नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत कुछ ट्विटर हैंडल के खिलाफ विवादास्पद ट्वीट के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है।’

पुलिस ने कहा कि वे कार्यक्रम के कथित वीडियो की जांच कर रहे हैं, जिसमें कार्यक्रम में उन वक्ताओं द्वारा कथित तौर पर दिये गये ‘घृणास्पद भाषण’ दिए थे।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन आयोजकों ने कार्यक्रम का आयोजन किया और लगभग 700-800 लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार, डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती और ‘सुदर्शन न्यूज’ के मुख्य संपादक सुरेश चव्हाणके सहित कुछ वक्ताओं ने दो समुदायों के बीच वैमनस्य, शत्रुता, घृणा या दुर्भावना को बढ़ावा देने वाले शब्द कथित तौर पर कहे।

महापंचायत का आयोजन यहां बुराड़ी मैदान में ‘सेव इंडिया फाउंडेशन’ के प्रीत सिंह द्वारा किया गया। इसी समूह ने पूर्व में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर इसी तरह के विवादास्पद कार्यक्रम आयोजित किए थे, जहां मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए थे।

नरसिंहानंद को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर कार्यक्रम में अभद्र भाषा बोलने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

रविवार के कार्यक्रम में कई अन्य हिंदू नेता भी शामिल हुए थे। नरसिंहानंद हरिद्वार में अभद्र भाषा से जुड़े मामले में जमानत पर है।

नरसिंहानंद अतीत में भी अभद्र बयानबाजी के मामलों में शामिल रहा है। पिछले साल 17 से 19 दिसंबर के बीच हरिद्वार में आयोजित ‘धर्म संसद’ में मुसलमानों के खिलाफ अत्यधिक भड़काऊ भाषण देने के लिए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


टैग्स ट्विटर न्यूज पोर्टल जर्नलिस्ट दिल्ली पुलिस एफआईआर
सम्बंधित खबरें

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

11 hours ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

12 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

1 day ago

डॉ. अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान’

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में सीजेआई ने किया सम्मानित।

3 days ago

साप्ताहिक राशिफल (16 फरवरी से 22 फरवरी) : मीडिया के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह

यह सप्ताह मीडिया से जुड़े लोगों के लिए करियर, अवसर, प्रतिष्ठा और नए बदलावों के लिहाज से क्या खास संकेत लेकर आया है? क्या आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी या किसी बड़ी उपलब्धि का अवसर मिलेगा?

3 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

19 hours ago