होम / मीडिया फोरम / नोएडा मीडिया क्लब बनेगा भव्य, CM योगी ने की घोषणा

नोएडा मीडिया क्लब बनेगा भव्य, CM योगी ने की घोषणा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा मीडिया क्लब के 13 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और नोएडा मीडिया क्लब के विकास व पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार और मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में थे। सोमवार की रात ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा मीडिया क्लब के 13 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नोएडा मीडिया क्लब के विकास और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

पंकज पाराशर ने बताया कि योगी आदित्यनाथ नोएडा मीडिया क्लब के मानद सदस्य और संरक्षक भी हैं। यह मुलाकात संस्था के संरक्षक मंडल ने प्रस्तावित की थी, जिसका उद्देश्य संस्था को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव देना था। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने नोएडा विकास प्राधिकरण से कहा कि यह शहर अंतरराष्ट्रीय ख्याति रखता है। यहां का मीडिया क्लब भी उसी स्तर का होना चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को नोएडा मीडिया क्लब के विकास में हर सम्भव मदद करने का निर्देश दिया है।

पंकज पाराशर ने बताया, ‘नोएडा देश का सबसे बड़ा मीडिया हब और इसे उत्तर प्रदेश की ‘शो विंडो’ कहा जाता है। नोएडा मीडिया क्लब में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से ताल्लुक रखने वाले करीब 400 जर्नलिस्ट जुड़े हैं। हमारा उद्देश्य है कि नोएडा मीडिया क्लब इनकी सामाजिक, पेशेवर और पारिवारिक गतिविधियों का केंद्र बने।’

पंकज पाराशर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करीब आधा घंटे की मुलाकात के दौरान गौतमबुद्ध नगर और उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जेवर में बन रहे एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम इस चर्चा के केंद्र में रहे। सीएम ने बताया कि राज्य की औद्योगिक विकास नीति में व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे विदेशी और घरेलू पूंजी निवेश के मामले में उत्तर प्रदेश बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने मीडिया से अपील की कि उत्तर प्रदेश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएं। इस युग में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मीडिया पॉजिटिव खबरों के जरिए समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में नोएडा मीडिया क्लब के संरक्षक मंडल से अनिल चौधरी, सुरेश चौधरी, मोहम्मद आज़ाद, उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, रिंकू यादव, महासचिव विनोद राजपूत, कोषाध्यक्ष मनोज भाटी, अवधेश शिशोदिया, धर्मेंद्र चंदेल, प्रवीण विक्रम सिंह और हिमांशु सिंह शामिल रहे। इस दौरान राज्यसभा के उपसभापति सुरेंद्र सिंह नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह और जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।


टैग्स योगी आदित्यनाथ नोएडा मीडिया क्लब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पंकज पाराशर ग्रेटर नोएडा नोएडा विकास प्राधिकरण
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

6 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

4 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

4 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

9 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

8 hours ago