होम / मीडिया फोरम / CM ने पत्रकारों की मांग पूरी करने का दिया भरोसा, कहा- सहायता के लिए हमेशा तैयार हूं

CM ने पत्रकारों की मांग पूरी करने का दिया भरोसा, कहा- सहायता के लिए हमेशा तैयार हूं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना काल में असमय दुनिया छोड़ने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘कोरोना महामारी के कठिन समय में भी मीडिया ने अपनी भूमिका सक्रियता से निभाई है। इस दौरान कई पत्रकारों को जान भी गंवाना पड़ा।’ यह कहना है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का। वह रविवार को रायपुर प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान, उन्होंने पत्रकारों को नए साल की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि पत्रकारों के सहयोग से छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देश-दुनिया में पहुंच रही है। उन्होंने इसके लिए पत्रकारों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कोरोना काल में असमय दुनिया छोड़ने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने नववर्ष मिलन समारोह में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों की सहायता के लिए हमेशा तैयार है। यहां प्रस्तावित पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश के लिए नजीर बनेगी। उन्होंने प्रेस क्लब की मांग पर पत्रकारों के होम लोन के ब्याज में छूट देने पर विचार करने की बात भी कही।

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों की आर्थिक सहायता, पत्रकारों को आवास मुहैया कराने और प्रेस क्लब की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, रायपुर नगर निगम के महापौरएजाज ढेबर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


टैग्स पत्रकार मीडिया एंकर
सम्बंधित खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

28 minutes ago

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

2 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

2 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

2 days ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

3 days ago


बड़ी खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

28 minutes ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

5 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

6 hours ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

36 minutes ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

6 hours ago