होम / मीडिया फोरम / दिल्ली में होगा ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026’, PM मोदी करेंगे संबोधित

दिल्ली में होगा ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026’, PM मोदी करेंगे संबोधित

13 से 15 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय इस आयोजन में दुनिया भर के प्रमुख राष्ट्राध्यक्ष, सरकारी अधिकारी, लीडर्स, वित्त विशेषज्ञ, इनोवेटर्स और विचारक शामिल होंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

आर्थिक और नीतिगत संवाद के लिए एक प्रमुख वैश्विक मंच ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ (Bloomberg New Economy Forum) का आठवां एडिशन  13 से 15 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह भारत में आयोजित होने वाला पहला फोरम होगा। तीन दिवसीय इस फोरम में दुनिया भर के प्रमुख राष्ट्राध्यक्ष, सरकारी अधिकारी, लीडर्स, वित्त विशेषज्ञ, इनोवेटर्स और विचारक शामिल होंगे। इस फोरम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संबोधित करेंगे।

‘ब्लूमबर्ग एलपी’ और ‘ब्लूमबर्ग फिलान्थ्रॉपिज’ के संस्थापक माइकल आर. ब्लूमबर्ग ने कहा, ‘भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, इसलिए इसे अगले ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम का मेजबान होना बिल्कुल सही है। फोरम के नेटवर्क को बढ़ाते हुए हम प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर दुनिया भर में सरकारों और व्यवसायों के बीच सहयोग को और प्रोत्साहित करने के लिए उत्साहित हैं।’

इसके साथ ही उनका कहना है, ’पिछले दशक में, न्यू इकोनॉमी फोरम वरिष्ठ निर्णयकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक स्थल बन गया है। पिछले पांच वर्षों तक सिंगापुर में सफलतापूर्वक आयोजित फोरम के बाद, जहां दुनिया ने तेजी से परिवर्तन देखा अब 2026 का फोरम भारत में आयोजित किया जाएगा। भारत एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति है और वैश्विक व्यापार में इसका महत्वपूर्ण योगदान है।’

’ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ के एडिटोरियल डायरेक्टर एरिक शैट्ज़कर ने कहा, ’हम न्यू इकोनॉमी फोरम को नई दिल्ली में आयोजित करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। भारत का वैश्विक मंच पर प्रभाव इसे इस फोरम के लिए आदर्श बनाता है। बदलते व्यापारिक संबंधों और नए वैश्विक केंद्रों के उदय के इस समय में, भारत विकास, नवाचार और सहयोग की अगली दिशा तय करने में प्रमुख भूमिका निभाएगा।’ फोरम का आयोजन स्थल, कार्यक्रम की प्रमुख बातें और पंजीकरण संबंधी विवरण आने वाले महीनों में घोषित किए जाएंगे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

13 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

11 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

16 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

15 hours ago