होम / मीडिया फोरम / 'अवधपुरी में मंगल बाजे' गीत की धूम, BJP समेत CM योगी ने भी सोशल मीडिया पर किया शेयर
'अवधपुरी में मंगल बाजे' गीत की धूम, BJP समेत CM योगी ने भी सोशल मीडिया पर किया शेयर
‘इंडिया न्यूज’ ने इस भक्तिगीत को लॉन्च किया है। इस गीत में राममंदिर में भगवान राम के आगमन का जश्न मनाने का साथ ही विश्व शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने का गहरा संदेश दिया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) द्वारा लॉन्च किए गए भक्तिगीत 'अवधपुरी में मंगल बाजे' की इन दिनों काफी धूम मची हुई है। सोशल मीडिया पर अब तक 25 मिलियन से ज्यादा बार ये गीत देखा-सुना जा चुका है और कई बड़ी हस्तियों ने इसे शेयर किया है। अयोध्या में अंतिम दौर की तैयारियों में जुटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी राम पर लिखा और फ़िल्माया गया ये गीत बेहद पसंद आया है।
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ ने भी इस गीत को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किया है। सीएम योगी ने बोलो जयश्रीराम की, लिखा और गीत शेयर किया।
जय बोलो श्री राम की! pic.twitter.com/b9kesYrCHM
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) January 19, 2024
रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में मात्र 2 दिन शेष...#ayodhya #जयश्रीराम #अयोध्या pic.twitter.com/QV1Gi8N7YI
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 20, 2024
बता दें कि इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी ‘एक्स’ पर इस गीत को शेयर कर चुके हैं। राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस गीत को शेयर किया है। सांसद कार्तिक शर्मा के ‘एक्स’ हैंडल पर अब तक इस गीत को 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, जबकि उनके फेसबुक पेज पर तीन मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।
इस गीत को मशहूर गायिका मधुश्री और गायक उत्कर्ष शर्मा ने अपनी आवाज दी है। गीत के बोल मृत्युंजय कुमार ने लिखे हैं। कैमरा और एडिटिंग का ज़िम्मा नवीन कुमार ने संभाला है। इंडिया न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत के निर्देशन में बने इस गीत को पूरे देश का प्यार मिल रहा है। लोगों की जुबान पर यह गीत चढ़ चुका है।
टैग्स इंडिया न्यूज योगी आदित्यनाथ राम मंदिर मुख्यमंत्री सीएम योगी गीत भक्तिगीत बिल्पब देब अवधपुरी में मंगल बाजे