होम / मीडिया फोरम / जन्मदिन पर चित्रा त्रिपाठी को तमाम शख्सियतों ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रेंड

जन्मदिन पर चित्रा त्रिपाठी को तमाम शख्सियतों ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रेंड

हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ की डिप्टी एडिटर और न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी आज ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ की डिप्टी एडिटर और न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी आज ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, चित्रा त्रिपाठी का आज जन्मदिन है। देश की तमाम जानी-मानी शख्सियतों ने चित्रा त्रिपाठी को बधाई संदेश भेजे हैं। चित्रा त्रिपाठी का ट्विटर हैंडल आज इन बधाई संदेशों से भरा पड़ा है। यही नहीं, वह ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रही हैं।  

चित्रा त्रिपाठी को बधाई संदेश देने वालों में भाजपा नेता सूर्यप्रताप शाही, पहलवान बबीता फोगाट, शूटर दादी के नाम से मशहूर दादी प्रकाशी तोमर, राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जैसे तमाम दिग्गज शामिल हैं।

 

 

 

 

 

इसके साथ ही भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार और लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से कैंडिडेट रहे दिनेश लाल निरहुआ, दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट से जीते आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आदि ने भी चित्रा त्रिपाठी को जन्मदिन की बधाई दी है।

 

 

 

यही नहीं, बधाई देने वालों में ‘भेल’ (BHEL) के सीनियर मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त 83 साल के एचएल मल्होत्रा भी शामिल हैं, जिन्होंने चित्रा त्रिपाठी को काफी प्यारा सा मैसेज किया है।

वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने भी ट्वीट कर चित्रा त्रिपाठी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।  

 


टैग्स आजतक चित्रा त्रिपाठी जन्मदिन न्यूज एंकर
सम्बंधित खबरें

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

7 hours ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

7 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

1 day ago

डॉ. अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान’

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में सीजेआई ने किया सम्मानित।

3 days ago

साप्ताहिक राशिफल (16 फरवरी से 22 फरवरी) : मीडिया के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह

यह सप्ताह मीडिया से जुड़े लोगों के लिए करियर, अवसर, प्रतिष्ठा और नए बदलावों के लिहाज से क्या खास संकेत लेकर आया है? क्या आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी या किसी बड़ी उपलब्धि का अवसर मिलेगा?

3 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

7 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

4 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

14 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago