होम / मीडिया फोरम / जल्द ही अंग्रेजी में भी पढ़ने को मिलेगी पीयूष पांडे लिखित मनोज बाजपेयी की बायोग्राफी

जल्द ही अंग्रेजी में भी पढ़ने को मिलेगी पीयूष पांडे लिखित मनोज बाजपेयी की बायोग्राफी

पीयूष पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया इंग्लिश बायोग्राफी का कवर पेज। पीयूष ने बताया कि इस संस्करण में कई नए प्रसंग शामिल किए गए हैं, जो हिंदी बायोग्राफी में नहीं है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार पीयूष पांडे की लिखी अभिनेता मनोज बाजपेयी की जीवनी का अंग्रेजी संस्करण भी अब बाजार में आने को तैयार है। इस बायोग्राफी का कवर पेज पीयूष ने सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे मनोज बाजपेयी ने भी री-शेयर किया है। बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में एक मनोज बाजपेयी की ये बायोग्राफी पेंगुइन रैंडम हाउस, इंडिया ने प्रकाशित की है।

बता दें कि मनोज बाजपेयी की बायोग्राफी के हिंदी और मराठी संस्करण पहले ही धूम मचा चुके हैं। क्या अंग्रेजी संस्करण सिर्फ हिंदी संस्करण का अनुवाद है या पहले संस्करण से इतर कुछ नई सामग्री भी किताब में है? ये पूछने पर पीयूष ने कहा, ‘यूं तो यह मूल पुस्तक का अनुवाद है, लेकिन पूरी तरह अनुवाद भी नहीं है क्योंकि इसमें कई नए प्रसंग शामिल किए गए हैं, जो हिंदी बायोग्राफी में नहीं है। इसके अलावा इंग्लिश बायोग्राफी में मनोज बाजपेयी की ताजा फिल्म ‘जोरम’ तक की कहानी है।’

यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी के संघर्ष व हुनर का अफसाना है पत्रकार पीयूष पांडे की ‘कुछ पाने की जिद’

बिहार के बेलवा गांव से बॉलीवुड तक का मनोज बाजपेयी का सफर काफी संघर्षभरा और प्रेरणात्मक रहा है। पीयूष पांडे ने बायोग्राफी में इस पूरी यात्रा को बेहतरीन ढंग से अपने शब्दों में पिरोया है। इस बायोग्राफी के लिए मनोज बाजपेयी से तो पीयूष ने बात की ही, इसके अलावा अनुराग कश्यप, पीयूष मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, अनुभव सिन्हा, मकरंद देशपांडे, हर्ष छाया, विनीत कुमार, शारिब हाशमी जैसे बॉलीवुड दिग्गजों और मनोज के कई यार-दोस्तों से भी बात की है।

गौरतलब है कि पीयूष पांडे इन दिनों हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर कार्यरत हैं। मनोज बाजपेयी की बायोग्राफी के अलावा उनके तीन व्यंग्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। हाल में पीयूष की लिखी और निर्देशित शॉर्ट फिल्म ‘पार्ट टाइम जॉब’ भी खासी चर्चा में रही थी। समाचार4मीडिया की ओर से पीयूष पांडे को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स पीयूष पांडे किताब मनोज बाजपेयी बुक बायोपिक बायोग्राफी
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago