होम / मीडिया फोरम / 'भारतीय पत्रकारिता महोत्सव' में वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय सम्मानित, कही ये बात

'भारतीय पत्रकारिता महोत्सव' में वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय सम्मानित, कही ये बात

'भारत एक्सप्रेस' के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर सम्मानित किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'भारत एक्सप्रेस' के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर सम्मानित किया गया।

तीन दिनों तक चले इस महोत्वस के समापन समारोह के विचार-विमर्श सत्र में उन्होंने बतौर मुख्य वक्ता ‘भारत का भविष्य और मीडिया’ पर अपने विचार रखे। अपने संबोधन के दौरान सीएमडी उपेन्द्र राय ने कहा, “मैं लंबे समय से इंदौर प्रेस क्लब और उनके आयोजनों से जुड़ा रहा हूं।”

सीएमडी उपेन्द्र राय ने भारत के महान संत और गणिताचार्य स्वामी रामतीर्थ की एक कहानी सुनाई कि कैसे सीखने की कोई उम्र नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया “स्वामी रामतीर्थ एक बार जापान जा रहे थे। उस समय की यात्रा पानी के जहाज से होती थी और सफर पूरा करने में महीनों लग जाते थे। स्वामी रामतीर्थ ने जहाज पर देखा कि एक बुजुर्ग चीनी भाषा (मंदारिन) सीख रहा था। चीनी भाषा को दुनिया की सबसे कठिन भाषाओं में से एक माना जाता है। इसमें एक लाख से ज्यादा चित्रात्मक वर्णमालाएं हैं जिन्हें सीखना पड़ता है।” आश्चर्यवश स्वामी रामतीर्थ ने बुजुर्ग से सवाल किया कि आपकी उम्र ज्यादा हो चुकी है, ऐसे में इस भाषा को सीखकर आप क्या करेंगे? बुजुर्ग ने जवाब दिया, “मुझे लगता है आप भारत से हैं।” बुजुर्ग ने उनसे कहा था कि “भारत का आदमी इतना निराशाजनक सवाल पूछता है, इतनी हताशा से भरा सवाल पूछता है, मैंने तो कभी सोचा ही नहीं कि मैं ये कब तक सीखूंगा.. मैं बस आनंद लेने के लिए ये सीख रहा हूं। मेरी जितनी लंबी जिंदगी बाकी है, उस जीवन को मैं इस नई भाषा के साथ जीना चाहता हूं।”

उन्होंने बहादुरता और कायरता का जिक्र करते हुए कहा, “अगर किसी के कंधे पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी है और हजारों साल की गुलामी है, तो यह दोनों चीजें मिलकर हमें कायर बना देती हैं। लेकिन बहादुर बनने की शुरुआत तब होती है, जब हम अपने आंखों में भविष्य के सपने लेकर चलना शुरू करते हैं, उनको बुनना शुरू करते हैं, उसके लिए आवाज उठाना शुरू करते हैं।” उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को भविष्य चुनने के लिए हम निडर बना दें तो भारत का भविष्य तेजी से विकास की रफ्तार पकड़ लेगा।


टैग्स उपेंद्र राय
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

8 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

12 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

12 hours ago