होम / मीडिया फोरम / हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ ने पूरे किए दो साल, कुछ यूं मनाया सफलता का जश्न
हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ ने पूरे किए दो साल, कुछ यूं मनाया सफलता का जश्न
‘भारत 24’ के न्यूजरूम में हुए एक समारोह में चैनल के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्रा के साथ-साथ न्यूज डायरेक्टर सैयद उमर समेत पूरी टीम मौजूद रही।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
एक तरफ देश अपनी आजादी की 78वां सालगिरह मना रहा है, तो दूसरी तरफ नोएडा में हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत 24’ (Bharat24) ने 15 अगस्त को अपनी 2 साल की कामयाबी का शानदार उत्सव मनाया। ‘भारत 24’ के न्यूजरूम में हुए इस समारोह में चैनल के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्रा के साथ-साथ न्यूज डायरेक्टर सैयद उमर समेत पूरी टीम मौजूद रही।
जयपुर से ‘भारत24’ के सहयोगी चैनल ‘फर्स्ट इंडिया न्यूज’ के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। जयपुर में भी टीम ने केक काटकर दो साल की सफलता का जश्न मनाया।
इस मौके पर डॉ. जगदीश चंद्रा का कहना था, ‘खबर ही जीवन है, के मूलमंत्र के साथ चैनल की ऊर्जावान टीम अपने लक्ष्यों को तेजी से हासिल कर रही है।’ टीम को बधाई देते हुए डॉ. जगदीश चंद्रा का कहना था, ‘भारत24 ने अपने दो साल के इस छोटे से सफर में देश के बड़े और प्रमुख चैनलों के बीच जगह बना ली है। यह चैनल सभी राज्यों की खबरें दिखाता है।’
वहीं, चैनल के चीफ बिजनेस ऑफिसर मनोज जिज्ञासी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस चैनल की स्थापना के पीछे सबकी मेहनत है। डॉ. जगदीश चंद्रा का विजन बहुत स्ट्रॉन्ग था, इसलिए आज हम सब दो साल की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। बड़े-बड़े चैनलों की भरमार में सिर्फ दो साल के भीतर ही भारत24 भी अपना बुंलद नारा लेकर उस दहलीज पर खड़ा है, जहां सबकी निगाहें हैं। जहां तक भारत, वहां तक भारत24, इसी मकसद के साथ कारवां आगे बढ़ रहा है। हमारी ओर से भारत24 की पूरी टीम को बधाई।’
टैग्स न्यूज चैनल स्थापना दिवस भारत24 डॉ. जगदीश चंद्रा