होम / मीडिया फोरम / गैंडे ने पत्रकार पर किया हमला, भागकर बचाई जान
गैंडे ने पत्रकार पर किया हमला, भागकर बचाई जान
असम में बाढ़ से घिरे कांजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडे के हमले से एक वीडियो जर्नलिस्ट घायल हो गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
असम में बाढ़ से घिरे कांजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडे के हमले से एक वीडियो जर्नलिस्ट घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक न्यूज चैनल का वीडियो जर्नलिस्ट भास्कर रोजखोवा पर गैंडे ने उस समय हमला किया, जब वह बाढ़ के कारण एक ऊंची जगह पर शरण लिए जानवरों की फिल्म बना रहा था।
भास्कर ने हालांकि वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन तब तक गैंडे ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
टैग्स