होम / मीडिया फोरम / एंकर आलोक राजा को इस यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित, मिली 51,000 की स्कॉलरशिप
एंकर आलोक राजा को इस यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित, मिली 51,000 की स्कॉलरशिप
इंटरनेशनल इंटर्नशिप यूनिवर्सिटी (IIU) ने 9 अप्रैल को इंडिया इंटरनेशनल सेन्टर में वर्ल्ड एजुकेशन समिट एवं अवॉर्ड -2023 का आयोजन किया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित डिजिटल क्रांति के तहत वर्ल्ड एजुकेशन पॉलिसी की उपयोगिता व प्रासंगिकता को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेशनल इंटर्नशिप यूनिवर्सिटी (IIU) ने 9 अप्रैल को इंडिया इंटरनेशनल सेन्टर में वर्ल्ड एजुकेशन समिट एवं अवॉर्ड -2023 का आयोजन किया, जिसमें नेशनल एंव इंटरनेशनल स्तर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कैटेगिरी में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को डाक्टरेट की मानद उपाधि के साथ-साथ अन्य सम्मानों से नवाजा गया।
इसी कड़ी में 'भारत समाचार' के न्यूज एंकर आलोक राजा को मीडिया के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए IIU और स्वर्ण भारत परिवार की तरफ से 51 हजार रुपए की मीडिया स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया। बता दें कि इससे पहले यूनिवर्सिटी आलोक राजा को डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित कर चुकी है।
ग्रुप के इवेंट डायरेक्टर डॉ. स्निग्धा कदम व फाउंडर पीयूष पंडित पीएम की मुहिम डिजिटल क्रांति के तहत वर्ल्ड एजुकेशन पॉलिसी को अपनी टीम के साथ मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके चलते इनके कार्यों की काफी सराहना हो रही है।
टैग्स एंकर आलोक राजा