होम / मीडिया फोरम / FOX न्यूज के दावे से राष्ट्रपति की इस बात पर लगी 'मुहर'
FOX न्यूज के दावे से राष्ट्रपति की इस बात पर लगी 'मुहर'
दुनिया में कोरोना वायरस अमेरिका में सबसे ज्यादा कहर लेकर आया है। यहां वायरस ने तबाही के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
दुनिया में कोरोना वायरस अमेरिका में सबसे ज्यादा कहर लेकर आया है। यहां वायरस ने तबाही के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की सूची के अनुसार, यहां बीते 24 घंटों में 4491 मौतें हुईं, जो अब तक एक दिन में कोरोना वायरस से किसी भी देश में हुईं सबसे ज्यादा मौत हैं। अमेरिका में अब तक कोविड-19 के संक्रमण से 32,917 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच अमेरिकी टीवी चैनल ‘फॉक्स न्यूज’ ने चीन पर यह आरोप लगाया है कि यह वायरस वुहान की लैब में तैयार किया गया है, जैसा कि अमेरिकी राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले से ही यह बात कहते आ रहे हैं।
‘फॉक्स न्यूज’ ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि चीन ने इस वायरस को वुहान की लैब में पैदा किया और इसके पीछे उसका एक विशेष उद्देश्य था। दरअसल, चीन बताना चाहता है कि उसके वैज्ञानिक अमेरिकी वैज्ञानिकों से कहीं आगे हैं। चीन ने यह दिखाने की कोशिश की कि वह कोरोना जैसे खतरनाक वायरस की अमेरिका की तरह या उससे ज्यादा अच्छे से पहचान कर सकता है और उससे पूरी ताकत के साथ निपट सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि कोरोना वायरस को बनाने का यह चीन का अब तक का सबसे महंगा और गोपनीय प्लान था।
सूत्रों के हवाले से चैनल ने कहा कि डॉक्टरों के प्रयासों और इस वायरस को शुरू में लैब में रोकने से जुड़े कई दस्तावेजों के अध्ययन से यह पता चलता है कि वुहान में जिस वेट मार्केट की पहचान कोरोना फैलने के रूप में की गई थी, वहां चमगादड़ बिकते ही नहीं थे। चीन ने वेट मार्केट की थ्योरी को भी जानबूझकर फैलाया ताकि लैब पर लगने वाले आरोप दब जाएं। चीन चाहता था कि इसके जरिए वह अमेरिका और इटली को निशाना बनाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को ही कहा था कि वुहान की लैब से कोरोनावायरस दुर्घटनावश लोगो में फैला या जानबूझकर, इसका पता हम लगाकर ही रहेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो पहले ही कह चुके हैं कि चीन को बताना होगा कि वायरस कैसे फैला?
टैग्स राष्ट्रपति फॉक्स न्यूज कोरोना वायरस